Saturday, August 5, 2023

हर सुबह नई, हर शाम नई




हर सुबह नई, हर शाम नई, 
हर दिन नया, हर रात नई, 
कुछ ख्वाब नये, कुछ बात नई, 
कुछ याद नई, कुछ मुलाकात नई, 
है नई नई ये जिंदगी, 
इस जिंदगी की हर बात नई  l

कुछ पल तो पीछे छूटे, 
कुछ नये पल मिलते गए, 
कुछ ख्वाब छूटे तो, 
कुछ ख्वाब नये जुड़ते गए, 
आज ही तो अपना लगता, 
कुछ गम, खुशी कुछ साथ रही  l

कभी तो मंजिल मिल गई, 
कभी मंजिल दूर होती गई, 
हर एक सुनहरे पल से, 
ये जिंदगी संवरती गई, 
कुछ कल मिला कुछ आज मिला, 
कोई कल मिला कोई आज मिला, 
मिली जिंदगी को सौगात नई  l

इस पल अगर जी लिया तो, 
समझो सब कुछ पा लिया, 
मन को रोशन कर लिया तो, 
जीवन खास बना लिया, 
इस पल की विशेषता ये, 
बदल दे सारा जीवन, 
मुस्कुराहटें चेहरों पर आए, 
भूल जाए सब जहान के गम, 
आज की ही जिंदगी ये, 
होगी कोई बात नई  l

No comments:

हे ईश्वर, तू ही मेरा

हे ईश्वर, तू ही मेरा,  तू ही तो है सबका,  तेरा सबसे है रिश्ता,  तेरा जग से है रिश्ता,  हे गोविंद, तू ही मेरा,  तू ही तो है, सबका  l तेरा तो ...