कुछ मन का बदलना हो जाए



कुछ मन का बदलना हो जाए, 
कुछ जीवन का बदलना हो जाए, 
कुछ सपने देखें नए नए, 
कुछ उड़ान मन में भरी जाए, 
कुछ खुशियाँ राहों में मिले जाए, 
कुछ खुशियोँ का जीवन में आना हो जाए  l

जो जीवन को समझा ही नही तो, 
क्या मजा है इस जीने में, 
जब खुद को समझा ही नही तो, 
क्या आनंद है इस जीने में, 
क्या है चाहत, क्या है किस्मत, 
क्या है दौलत, क्या है मोहब्बत, 
कुछ समय की कीमत समझी जाए तो, 
किस्मत का बदलना हो जाए  l

कभी मन सोचे कुछ अलग तरह, 
कभी दिल धड़के कुछ अलग तरह, 
कभी ख्वाब सजे कुछ अलग तरह, 
कभी राह चले कुछ अलग तरह, 
कभी भीड़ का हिस्सा हो तो, 
कभी पाँव चले कुछ अलग तरह, 
कभी अपनी बात कही जाए, 
कभी औरों की बात सुनी जाए, 
कुछ चाहत पूरी हो जाए, 
कुछ मंजिल की ओर बढ़ा जाए  l


Comments

Popular Posts