जब सोच लिया तो करना है

 


जब सोच लिया तो करना है, 
फिर काहे को डरना है, 
जब मन में जीत गए हम तो, 
फिर कदम आगे ही बढ़ना है, 
कुछ मुश्किलें तो आयेंगी, 
पर डरकर भाग जायेगी, 
जब हौशला है पास में, 
फिर विश्वास मन में भरना है  l

कामयाबी भी मिलती है, 
जब कोई शूरूआत करे, 
जिंदगी फूल सी खिलती है, 
जब मन से कोई प्रयास करे, 
फिर सोच हमारी अच्छी हो, 
औरों की खातिर ये जीवन हो, 
जब चाहतों में मन रहता है, 
फिर शुरुआत नई करना है l

क्या चाहिए इस जीवन में, 
क्या नही चाहिए इस जीवन में, 
क्या खोजते इस जीवन में, 
क्या देखते इस जीवन में, 
क्या खोया इस जीवन में, 
क्या पाया इस जीवन में, 
ये जिंदगी जीने की खातिर है, 
फिर क्या देखना क्या करना है  l





Comments

Popular posts from this blog

What you think