Monday, August 14, 2023

Happy Independance Day


भारत की शान है तिरंगा, 
दिल का अरमान है तिरंगा, 
रग रग में बसी मिट्टी की खुशबू, 
हवा में फैली मिट्टी की खुशबू, 
भारत की आन-बान-शान है तिरंगा  l

वतन की खातिर सब कुछ करना, 
वतन की खातिर जीना मरना, 
छवि वतन की दिल में समाई, 
वफादारी मेरे मन में समाई, 
फहराये हरदम नीलगगन में, 
विश्व की शान है तिरंगा  l

नतमस्तक सब हो जाते हैं, 
देश के आगे झुक जाते हैं, 
दुनियाँ में चाहे कहीं भी रहते, 
वतन भूल नही पाते है, 
हर पल याद आता रहता, 
आजादी की पहचान है तिरंगा  l



No comments:

हे ईश्वर, तू ही मेरा

हे ईश्वर, तू ही मेरा,  तू ही तो है सबका,  तेरा सबसे है रिश्ता,  तेरा जग से है रिश्ता,  हे गोविंद, तू ही मेरा,  तू ही तो है, सबका  l तेरा तो ...