मेरे मन काहे हुआ उदास



मेरे मन काहे हुआ उदास, 
मेरे मन जीवन है ये खास, 
मेरे मन करले तू अरदास, 
प्रभुजी तेरी बात सुनेंगें, 
प्रभुजी सारे कष्ट हरेंगें, 
छोड़ दे बेमतलब की बात  l

आज समय को संभाल ले तू ही, 
अपनी ताकत पहचान ले तू ही, 
सोच तेरे क्या पास नही है, 
देख तेरे क्या अरमान नही है, 
तू दे दे मेरा साथ l

सदा सहारा एक ईश्वर का, 
सबको सहारा एक मालिक का, 
उसकी याद बड़ी सुखदाई, 
उसका नाम है आनंददाई, 
ऐ मन तू करले प्रभु को याद  l

दुनियाँ में रहकर नही भूलना, 
मन में रखना कोई मैल ना, 
मिट जाए जन्मों की तृष्णा, 
सदा प्रभु का स्मरण करना, 
वही तो देता सबको जीवन, 
वही तो देता सबको शक्ति, 
ऐ मन तू ईश्वर की शक्ति को पहचान  l






Comments

Popular posts from this blog

Why I am here