Posts
Showing posts from November, 2023
इस जिंदगी में हरदम
- Get link
- X
- Other Apps
इस जिंदगी में हरदम, पाना ही तो नही होता, कभी खोना भी तो होता है, कभी इंसान को खुशी मिलती है, तो कभी गम भी तो मिल जाता है, कभी चाहत पूरी हो जाती है, कभी चाहते, अधूरी भी तो रह जाती है, इस जिंदगी में हरदम अच्छा ही नही होता, कभी बुरा भी तो हो जाता है l जब ना पाने की खुशी है, और ना खोने का गम है, समभाव के जीवन में, मन रहता प्रसन्न है, छूटती है मन की तृष्णा, छूटती है मन की व्याकुलता, मन स्थिर जब हो जाता है, मिल जाती है मन की प्रसन्नता, हर एक दिन, एक जैसा नही होता, कभी सुख आता है, कभी जाता है l चल पड़े जब कदम आगे, फिर क्या पीछे देखना है, जिंदगी में हरदम ही तो, आगे की मंजिल देखना है, रास्ते आसान बने या कदम और मजबूत हो, मन में अगर हो दृढ़ता तो, जीवन कुछ आसान हो, चाहतें कभी पूरी हो जाती तो कोई सपना अधूरा रह जाता है l जिंदगी ये समझ ना आए, जिंदगी जीने के लिए है, जो मिल जाए, वही है बढ़िया, किस्मत चमकने के लिए है, मन ...
कुछ ना कुछ करते रहे तो
- Get link
- X
- Other Apps
कुछ ना कुछ करते रहे तो, जिंदगी हसीन दिखती है, कुछ पाया, कुछ खो दिया पर जिंदगी रंगीन दिखती है, जीने का तभी मजा है, जब जिंदगी में उतार चढ़ाव हो, सफर का मजा तभी जब, मन खुशमिजाज हो, कदम जब चलते रहे तो, मंजिल हसीन दिखती है l क्या जीतना, क्या हारना, ये जीवन खेल तमाशा है कभी मुस्कुराना, कभी रो देना, ये भावनाओं का जमाना है, मन क्यूँ व्याकुल फिरे जहान में, क्या ढूँढना ये चाहे, मिला नही क्या, जो पाना चाहे, चाहत क्या और क्या पाना है, आजकल की जिंदगी में, गम ज्यादा, खुशी कम है, फिर भी तो ये जिंदगी, अपनी राह बनाती है l बेवजह अपनेआप ही, चल पड़े, मंजिल की तरफ, मुश्किलें तो आती जाती, कदम रहे, खुशियों की तरफ, जब रोशनी मिल जाती है तो, पथ भी आसान बन जाते हैं, जब मुश्किलें हट जाती है तो, जिंदगी खुशियों भरी बन जाती है, उड़ान मन जब भरने लगे तो तकदीर भी बदल जाती है l सच में जीवन बड़े गज़ब का, सबके पास ये खजाना है, इससे जितना भी पा जा...
हर दिन कुछ नया सोचें
- Get link
- X
- Other Apps
हर दिन कुछ नया सोचें, हर दिन कुछ नया करें, जीवन भी बदले, हालात भी बदले, जीने के अंदाज भी बदले, हर दिन मन में प्रेम भरे, हर दिन मन को नया करें l कुछ नया सोचने से बदले जिंदगी, कुछ नया करने से बदले जिंदगी, बूँद बूँद से सागर बनता, सागर जैसी बनती जिंदगी, दिल बड़ा रखकर करके जीयें, खुशियाँ जग में और भरें l किसी से मीठा बोलने से, किसी का क्या घट जाता है, किसी को अपना समझने से, किसी का क्या लुट जाता है, सोच अगर सही रखें तो, जीवन शानदार बने, किस्मत भी संवर जाती है, मन में जो धीरज धरें l कदम चल पड़े उस दिशा में, जहाँ पे कामयाबी हो, मिट जाए मन की तृष्णा, जीने की आजादी हो, जब तक जिंदगी, तब तक खुशियाँ, तब तक थोड़े गम है, चाहतों से बदले जीवन, कुछ तो नई चाह करें l Thank you.
तू तो वीरानों में बहार ला देता है
- Get link
- X
- Other Apps
तू तो वीरानों में बहार ला देता है, तू तो जीवन को गुलजार बना देता है, तू लाता है खुशियाँ हर घर में, तू तो बच्चों की किलकारी से, हर घर को आबाद बना देता है, तू भर देता है, खुशियाँ हर घर में, तू तो जीना आसान बना देता है l तेरी मुस्कुराहट है हर चेहरे पर, तेरी खुशियाँ है हर मन में, तेरा प्यार है हर दिल में, तेरी दया का अंत नही है, तेरी लीलाओं का अंत नही है, तू बरसाता आनंदवर्षा, तू कर देता, हर दिल में हर्षा, जब लगता है जीना मुश्किल, तू तो मंजिल को करीब ला देता है l सबको तू, सब देता है, सबको तू, खुशियाँ देता है, किसी से तू कुछ नही लेता है, तू तो बस देता ही देता है, जहाँ भी देखूँ, तुझको देखूँ, जिधर भी देखूँ, तुझको देखूँ, तू ही सबमें, सब है तुझमें, तेरा ही नजारा देखूँ, खुशहाली जग में, तू ही तो लाए, तू जीवन को अनमोल बना देता है l तू ही बोले, तू ही सुनता, तू ही खाता, तू ही पीता, तू ही सोता, तू ही जागता, तू ही सबको अपना मानता, त...
खुशी तलाश रहे हो तो मिलेगी जरूर
- Get link
- X
- Other Apps
खुशी तलाश रहे हो तो मिलेगी जरूर, हँसी तलाश रहे हो तो मिलेगी जरूर, जिंदगी जीने से, जिंदगी में बहार आ जाती है, किसी को चाहने से, जिंदगी पे ताजगी आ जाती है, प्यार तलाशने से, प्यार मिल जाता है जरूर l जहाँ भी जाओ, अपनापन साथ लेकर जाओ, जिससे भी बोलो, अपना समझकर बोलो, सोच अच्छी है तो, जीने का मजा है बहुत, यादें अच्छी है तो, खुश रहने का जरिया है बहुत, चाहने से मुश्किलें दूर हो जाती है जरूर l जब तक जिंदगी है, तब तक ख्वाब है, जब तक ख्वाब है, तब तक तलाश है, जब तक तलाश है, तब तक मंजिल है, अगर कुछ पाने की चाहत है, तो मंजिल मिल जाती है जरूर l कोई तो है जो मदद किसी की करता है, कोई तो है जो मदद सभी की करता है, कोई तो है जो जीना आसान कर देता है, कोई तो है जो किस्मत बदल देता है, अगर आगे बढ़ने की कोशिश है तो, जिंदगी संवर जाती है जरूर l Thank you.
जीवन तो उसके हाथों में है
- Get link
- X
- Other Apps
जीवन तो उसके हाथों में है, वह जैसा चाहे, यह चलता है, सब कुछ उसके नियंत्रण में है, वह जैसा चाहे, वह होता है, सबको उसने आजाद किया है, दुनियाँ में सब कुछ करने को, दुनियाँ में उसने सब खेल रचाया, ऊपर बैठा, सब देखता रहता है l सबको उसने सब दिया है, दुनियाँ में जीवन जीने को, यूँ तो उसने सब बनाया, दुनियाँ को खुश रखने को, यूँ तो उसने ब्रह्मांड बनाया, दुनियाँ को आनंदित करने को, धरती, सूरज, सितारे बनाए, जग को प्रकाशित करने को, जन्म मृत्यु उसने बनाई, जब चाहे वापस बुला लेता है l कुछ अच्छी-बुरी घटनाएं, दुनियाँ में होती रहती है, लेकिन जिंदगी अपने पथ पर, आगे बढ़ती रहती है, चाहतों से ये, जिंदगी संवरती रहती है, मुश्किलों से ये, जिंदगी निखरती रहती है, सब जीव उसने बनाए, वही ख्याल सभी का रखता है l चल पड़ते हैं कदम तो, मंजिल भी पा लेते हैं, अपनी राहें खुद बनाते, और शुक्र उसका करते हैं, कर्मों का फल वही तो देता, वही सबमेंआत्मबल...
कुछ नई बात, जिंदगी में हो जाए तो सही
- Get link
- X
- Other Apps
कुछ नई बात, जिंदगी में हो जाए तो सही, कुछ अच्छे हालात, जिंदगी में हो जाए तो सही, जो सोचा है, वह जिंदगी में हो जाए तो सही, कुछ नयापन, जिंदगी में आ जाए तो सही, जिंदगी कब तक, ऐसे ही चलती रहेगी, कुछ दिल की बात, पूरी हो जाए तो सही l कुछ अच्छा होने की, आशा तो मन में रखी, कुछ अच्छा करने की, कोशिस तो जारी रखी, कुछ प्रयास किए, जिंदगी खूबसूरत बनाने को, कुछ कदम आगे बढ़े, अपनी मंजिल पाने को, कुछ हाथ और मजबूत हो जाए तो सही l कुछ अचरजभरा, कभी कभी तो सोचते हैं, कुछ जिंदगी बदलने का, सपना देखते हैं, कुछ अपनी, दुख-तकलीफे , कुछ औरों के, दुख देखते हैं, कभी गम, खुशी में, बदल जाए तो सही l मन में भावना अच्छी है, तो काम भी अच्छे होंगें, मनोकामना नेक है तो, कभी तो पूरी होगी, कुछ की जिंदगी बदल गई, कुछ की जिंदगी बदल जायेगी, उस रब पर विश्वास है तो, ये दुनियाँ संवर जायेगी, सब कुछ संभव है दुनियाँ म...
तेरी मर्जी से सब होता होता है
- Get link
- X
- Other Apps
तेरी मर्जी से सब होता होता है, जो तू चाहे, वही होता है, करता है तू, काम जगत के, तेरी मर्जी से, जगत जागता सोता है, तेरी तो हर बात अलग है, तेरी तो शान अलग है, नही तेरी कोई मिशाल जगत में, तेरा खेल अजब गजब होता है l मुश्किलों के दौर से, बाहर तू ही निकालता है, हर शख्श के जीवन में, खुशियाँ तू ही बिखेरता है, मुस्कुराहटें तू ही, चेहरों पर लाए, जीवन रोशन करता जाए, मंज़िलों से तू ही मिलाए, चाहतें पूरी करता जाए, ख्वाबों ख्यालों में जो कोई तेरे, उसका गजब का जीवन होता है l धरती, सूरज, चाँद, सितारे, तूने ही रोशन किए, तू ही था, जब कुछ भी ना था, आज भी है, तू कल भी रहेगा, सबके अंदर तू ही रहता, सबके बाहर, तू ही रहता, तू ही इस हवाओं में, जो श्वाश बनकर अंदर जाता है, तू ही अन्न में, तू ही जल में, जो सबकी भूख प्यास मिटाता है, सारी दुनियाँ के रचनेवाले, तेरे नियम से जगत ये चलता है l तू चाहे तो जिंदगी में, बहारें भी आ जाती है,...
तू है मेहरबान जबसे
- Get link
- X
- Other Apps
तू है मेहरबान जबसे, ये जिंदगी खूबसूरत बन गई है, तू है दयावान जबसे, ये जिंदगी बेमिशाल बन गई है, तेरी मर्जी से होता सब, तेरी कृपा से होता सब, तेरी चाहत से होता है सब, तेरा जग में नजारा है, तू ही तो सब में प्यारा है, तेरा मन में उजियारा है, तेरा जग में उजियारा है, तेरे हम कद्रदान जबसे, ये जिंदगी जन्नत बन गई है l जब कुछ भी ना था, तब तू ही तो था, जब कुछ ना रहेगा, तब तू ही रहेगा, कायनात सारी बनाई है तूने, सुबह सवेरे बनाए है तूने, तेरी जमीन सारी, तेरा है आसमान सारा, तू ही करता जहान में सब, तूने बनाया है जग सारा, तेरी यादों में जिंदगी, खुशी बन गई है l तेरी चाहत हुई जब से, जहान में जीने लगे है हम, तुझसे प्रीत हुई जबसे, अपना तुझे समझने लगे हैं हम, तेरी जब याद बसी दिल में, जहान में कमी नही कोई, तुझसे लगन लगी जबसे, किस्मत पर इतराने लगे हैं हम, हुई जब पहचान तुझसे, ये जिंदगी नायाब बन गई है l जन्म तू ही देता है सबको, त...
कौन किसको क्या देता है
- Get link
- X
- Other Apps
कौन किसको क्या देता है, कौन किससे क्या लेता है, सब कर्मों का फल है मिलता, वरना क्या पाता खोता है, किस्मत सबकी, अलग अलग है, जीवन सबका, अलग अलग है, सबकी हिम्मत अलग अलग है, सबकी मेहनत अलग अलग है, कोई राहों में भटकता फिरता है, कोई मंजिल पा लेता है l सोच सही है तो जिंदगी, जन्नत नजर आती है, मन प्रसन्न है तो जिंदगी, खुशियों भरी दिखती है, कौन यहाँ पर अपना दिखता, कौन पराया दिखता है, क्या यहाँ पर सपना दिखता, क्या हकीकत दिखता है, कुछ जिंदगी के ख्वाब पुराने, कुछ ख्वाब नए जुड़ जाते है, कुछ पूरे हो जाते हैं तो, कुछ बाकी रह जाते हैं, कोई जिंदगी मुश्किल से जीता, कोई आसान बना लेता है l कुछ वजह है जीने की तो, कुछ वजह नजर नही आती है, जिंदगी आगे बढ़ती रहती, कुछ यादें छोड़ जाती है, हँसी खुशी में गुजरे, फिर तो वाह क्या बात है, प्रेम के रास्ते पर, जो चले ये जीवन, फिर तो दुनियाँ में मिशाल है, कोई खुद अपनी किस्मत लिखता,...
मन मेरे तू किन बातों में घूम रहा
- Get link
- X
- Other Apps
मन मेरे तू किन बातों में घूम रहा, मन मेरे तू किन बातों में फंस रहा, जो तू भागा फिरता जग में, क्या पाया है तूने जग से, बातें तेरी समझ ना आए, क्या चाहे तू समझ ना आए, मन मेरे तू किन बातों में अटक रहा l जो तू बदले तू खुद को, जीवन बदले मेरा पल में, रब का ध्यान जो तू करले, कष्ट मिटेंगें जन्म जन्म के, मन मेरे तू किसकी चाह कर रहा l कल गया और आज भी जाए, यूँ ही जीवन बीता जाए, सोच तेरी से होता सब कुछ, जो तू सोचे, वैसा ही होवे, मन मेरे तू क्यूँ नही खुद को बदल रहा l तेरी बात है गजब निराली, तू करता सबकी रखवाली, तेरी बातें जग से निराली, तेरी ख्वाहिशें सबसे निराली, मन मेरे तू क्यूँ नही आदत बदल रहा l तू चाहे जो किसी का अच्छा, तू सोचे जो किसी का अच्छा, फिर तो दुनियाँ बदल ये जाए, फिर हो जाए सभी का अच्छा, मन मेरे तू क्यूँ नही दुनियाँ बदल रहा l Good morning🥱 Thank you.
कुछ बात नई हो जीने में
- Get link
- X
- Other Apps
रोज रोज तो सब जीते हैं, खुशी में कभी तो, कभी गम में जीते हैं, छोड़कर सब गम जहान के, उमंग नई हो सीने में, कुछ बात नई हो जीने में l चाहो तो बदलो अपना जीवन, चाहो तो पा लो, खुशी जहान की, चाहो तो कर लो सपने पूरे, चाहो तो पा लो हर चीज जहान की, चल पड़े कदम जो आगे, फिर फिक्र रहे क्या सीने में l जो सोचा, वह करके दिखा दे, जो चाहा, वह पाकर दिखा दे, हौसला जो साथ हमारे, फिर तो सपने पूरे कर के दिखा दे, मंजिलें दूर नही होती है, इस आजकल के जीने में l कुछ सोच ब्दलेंगें, तो हम ब्दलेंगें, कुछ ख्वाब देखेंगें, तो पूरा करेंगें, कुछ चाह करेंगें, तो जीवन ब्दलेंगें, कुछ काम करेंगें, तो किस्मत ब्दलेंगें, नया है हर दिन, नए नजारे, कुछ बात नई हो, सीने में l कदम कदम पर सफलता, राहों में मिल जाती है, गौर से देखा तो ये पाया, जैसे हमें बुलाती है चाहतों की दुनियाँ है ये, कुछ तो चाह हो जीने में l Thank you.
जिंदगी जब भी मुस्कुराती है
- Get link
- X
- Other Apps
जिंदगी जब भी मुस्कुराती है, खुशियाँ फिर से लौट आती है, जिंदगी अपना जिसे बनाती है, उसके लिए सब कर जाती है, खुशी तो दिल से बाहर आती है, हँसी तो खुद से बाहर आती है, जिंदगी जब भी चहकती जाती है, जिंदगी पे बहार छा जाती है l चले जाता हूँ उस ओर, जहाँ मेरे कदम, मुझे ले जाते है, सोचने से क्या हासिल होता, जो मिलना है, वह मिल जाता है, मेरी उम्मीदें, मेरे सपने, मुझको आगे लिए जाते हैं, मेरे वादे, मेरे इरादे, मेरी मंजिल की ओर लिए जाते हैं, जिंदगी से सब हासिल होता, जिंदगी अपनी राह बनाती है l बेवजह की बातों में, वक्त खोना अच्छा नही, अपने चेहरे की, मुस्कान खोना अच्छा नही, दुनियाँ में ऐसी जिंदगी, बार बार नही मिलती है, अपनी हँसी की, फुहार रोकना अच्छा नही, दुनियाँ में तो रहना है सबको, क्यूँ ना यहाँ प्यार से रहे, यहाँ कुछ मिलेगा, कुछ जायेगा, दिल का सुकून क्यूँ खोए, जो मिला, अच्छा मिला, जिंदगी खुद तकदीर बनाती है l दुनियाँ में जीने क...
मेरे रब, तू है मेरा
- Get link
- X
- Other Apps
मेरे रब, तू है मेरा, तुझसे ही तो रिस्ता गहरा, तू तो जाने मेरी हर बात, तू तो समझे, मेरी हर बात, तू तो देखे, मेरे हालात, मेरे रब, ये सब कुछ तेरा l तेरी रजा में है जीना मुझे, तेरी खुशी में है रहना मुझे, तेरी हँसी में है हँसना मुझे, तेरी चाहत में है रहना मुझे, मेरे रब, तुझसे ये साँझ सवेरा l तेरी तो बातें, जग से निराली, तेरी तो बातें, सबसे निराली, तू तो समझे, भाषा मेरी, तू तो जाने, नीयत मेरी, तुझसे मिलने का ख्वाब मेरा l तेरी मर्जी से, यहाँ सब होता है, तू जो चाहे, वही तो होता है, तेरी जमीन ये, आसमान तेरा, तेरी कुदरत, ये सब जहान तेरा, तूने जो बनाया, बेमिशाल बनाया l पर्वत, सागर, झरने, सूरज, चाँद, सितारों से, ये जहान सजाया, रंग रंग के फूल तूने उगाए, हरी भरी वसुंधरा पे, अन्न धन उगाए, तेरी कृपा अनंत है, हे दाता मेरे l दुनियाँ को सब कुछ, तुझसे मिला है, दुनियाँ में सब कुछ, तुझसे मिला है, तेरी तो चाहत, मन में पली है, तेरी उमन्गे, मेरे मन में...
कुछ नई सी ये जिंदगी
- Get link
- X
- Other Apps
कुछ नई सी ये जिंदगी, कुछ खुशी से ये जिंदगी, कुछ हँसी सी ये जिंदगी, कुछ प्रीत सी ये जिंदगी, कुछ जी लिया, कुछ जी रहा, कुछ और जीने की तमन्ना है, जो कुछ जिंदगी ने दिया, वह तो लगता अपना है, जिंदगी ख्वाब और सजाए, नायाब सी लगती है ये जिंदगी l जिंदगी के रंग,बड़े खूबसूरत होते हैं, जिंदगी के कदम, बड़े खूबसूरत होते हैं, जिंदगी को जिसने जितना समझा, उतना ही काफी है, जिंदगी को जिसने, जितना जाना, उतना ही काफी है, जिंदगी को जिसने देखा, लगे नई सी ये जिंदगी l जिंदगी जितना साथ निभा दे, उतना ही काफी है, जिंदगी का जितना साथ निभा दे, उतना ही काफी है, कभी अपनी लगती है ये जिंदगी, कभी पराई सी दिखती है ये जिंदगी l जिंदगी है तेरी, जिंदगी है मेरी, जिंदगी है तो ये दुनियाँ है कायम, जिंदगी ना हो तो कुछ भी ना होता, जिंदगी से ही ये दुनियाँ सजी है, जिंदगी सब कुछ है देती, जिंदगी ने सब दिया है, जिंदगी सब कुछ है करती, जिंदगी ने जग रोशन किया है,...
मन मुस्काए
- Get link
- X
- Other Apps
मन मुस्काए, कभी अपने आप ही, मन मुस्काए, अपनी धुन में चल पड़े तो, खुशियाँ फिर दिल में समाए, चाहतों से ही ये जिंदगी, बनती है खूबसूरत, मन रहे जो बेफिकरा सा, प्यार जीवन में चला आए, छूट जाती है गमों की बातें, खुशियाँ जीवन में चली आए l अपना सा लगता है, फिर तो जहान ये सारा, कुछ आँखों मे रहे सपने, कुछ चाहतों का दिल में बसेरा, किसी के साथ हँस लिए तो, खुशी दुगनी हो जाती है, किसी के साथ चल दिए तो, राहें आसान हो जाती है, उम्मीदों पर ही, तो है दुनियाँ कायम, रोशनी के दीप, जीवन में जगमगाए l बेवजह भी हँसी आ जाए, कभी कभी तो, इन लबों पर, कुछ सोच के मन मुस्काए, बिना सोचे भी, मन मुस्काए, चाहतें मन की, हो पूरी, बात दिल रहे ना अधूरी, आँखों में बस गए हो, दिल में आना भी है जरूरी, अपनों का साथ रहे तो, बहार खुशियाँ की चली आए l चंचल ये मन रहता, कभी यहाँ फिरे, कभी वहाँ फिरे, बस अपनी बात ये कहता, औरों ये कहाँ सुने,...
अपनी बात कहते रहो
- Get link
- X
- Other Apps
अपनी बात कहते रहो, जो भी सही लगे, कहते रहो, दुनियाँ क्या सोचती है, क्यूँ फिक्र करो, मन उदास मत किया करो, जिंदगी किसको आई है यहाँ जीनी, हालातों से समझौता सब यहाँ करते हैं, कुछ कम में, कुछ ज्यादा में खुश होते हैं, कुछ जीने का मकसद पहचान लेते हैं, परेशान रहने का कोई मतलब नही है, जिस हाल में हो, उसमें खुश हो लिया करो l या तो बदल पाओ कुछ भी, या फिर बदल जाओ खुद ही, क्या सही यहाँ क्या गलत है, कुछ तो विचार किया जाए, जिंदगी का क्या भरोशा है, कब हाथों से डोर छूट जाए, तकदीर का क्या भरोशा, कब चमक जाए ये पता नही, सच तो कड़वा लगता है सबको, पर सच्ची बात किया करो l हर किसी की अलग है जिंदगी, हर किसी का घर संसार अलग, सबकी सोच अलग दुनियाँ में, हर किसी का है काम अलग, अपनी अपनी बुद्धि से, सब काम यहाँ करते हैं, अपनी अपनी सोच से, निर्णय सब लेते हैं, किसको क्या मिलता है, सब किस्मत की बात है, जो होना वह हो...
अब तेरा नजारा हो जाए
- Get link
- X
- Other Apps
अब तेरा नजारा हो जाए, मन तेरी याद में खो जाए, नाम तेरा लबों पर आ जाए, अब प्रीत तुझी से हो जाए, तुम तो बसे हो कण कण में, तो तो बसे हो जीवन में , धरती में तेरी खुशबू, फैला तू हवाओं में, आसमान में झलक है तेरी, दूर नही है तू किसी से, सब ढूँढते है तुझको, मन तुझसे उजियारा हो जाए l तेरे उपकार जहान पे है, तेरा प्यार जहान पे है, तेरी खुशियाँ जग में है, तेरी चाहत सबको है, रूप तेरा हर मन को भाए, स्वरूप तेरा हर जन को भाए, तू तो देखे सब जीवों को, अब तू ही प्यारा हो जाए l तू धरती पे, तू अम्बर में, दसों दिशाओं में तू ही तू, तुझसे कुछ भी नही है खाली, अंदर बाहर तू ही तू, तू जल में, तू अग्नि में, तू सबमें, सब है तुझ में, ऐसी जगह कोई नही है, जहान नही रहता है तु, तुझसे ही यह जगत है रोशन, रूह में तेरा उजियारा हो जाए l Thank you.
आज का दिन तो खुश रहने के लिए है
- Get link
- X
- Other Apps
आज का दिन तो खुश रहने के लिए है, आज का दिन तो हर गम भुलाने के लिए है, बड़ी मुश्किल से ऐसा मौका मिलता है, जब हम जीयें अपनी मर्जी से अपनी जिंदगी को, आज का दिन चाहतें पूरी करने के लिए है l हर पल एक मोती की तरह अनमोल है, जीवन का हर पल बड़ा अनमोल है, सुनहरे दिन और चाँदनी रातें आती है जीवन में, प्यार के पल जीवन में बड़े अनमोल है, आज का दिन तो खुशियाँ बाँटने के लिए है l जो छोड़ दें हम मन के अहंकार को, जो तोड़ दें हम नफरत की हर दीवार को, प्यार बाँटते चले जो दुनियाँ में, सपने पूरे करते चले जो दुनियाँ में, तो जीवन ये जन्नत जैसा बन जायेगा, किस्मत का सितारा चमकता जाएगा, आज का दिन कायनात से जुड़ने के लिए है l Thank you.
कहने को तो खुशी है
- Get link
- X
- Other Apps
कहने को तो खुशी है, पर खुशी है कहाँ, कहने को तो हँसी है, पर हँसी है कहाँ, कहने को तो प्यार है, पर प्यार है कहाँ, खुशी तो मन में बसती है, हँसी तो चेहरे पर दिखती है, प्यार तो दिल में बसता है, ढूँढते है जिन्हें हम बाहर, वह तो अंदर ही बसते है l कभी बेवजह भी, हँस लिया करो, कभी बेवजह भी चेहरे पर मुस्कुराहट ले आया करो, कभी बेवजह भी, खुश हो लिया करो, कभी बेवजह भी, बेफिकरे हो लिया करो, हर बात पर गमगीन होना, अच्छा नही होता, चाहतों से ही तो, ये जिंदगी संवरती है l यूँ तो कोई बात, नई नही है इस दुनियाँ, कहने के अंदाज से, नई बात बन जाती है, यूँ तो कोई काम, नया नही है इस दुनियाँ, करने का अंदाज ही, नया बना देता है, हँसी खुशी की जिंदगी में, कभी तो प्यार के, रंग भर लिया करो l Thank you.
मुस्कुराहटें बिखेरते रहिए जहान में
- Get link
- X
- Other Apps
मुस्कुराहटें बिखेरते रहिए जहान में, फूल प्यार के बिखेरते रहिए जहान में, ये जिंदगी खुशियों की सौगात बन चले, रोशनी के दीप इस मन में जल उठे, दोस्ती के कदम बढ़ाते रहिए जहान में l कुछ मंजिलें मिलेगी, कुछ दूर हो जायेगी, कुछ ख्वाइशें पूरी होगी, कुछ रह जायेगी, ये जिंदगी यूँही रंग बदलती रहेगी, दुनियाँ में हसरतें, यूँही मचलती रहेगी, खुशियों की फुहार, बरसाते रहिए जहान में l सब हाथ में तुम्हारे है, जैसा चाहोगे हो जाए, सब पास तुम्हारे है, जिसको जो चाहे दे जाइये, खुशियाँ बाँटने से घटती नही है, प्यार बाँटने से घटता नही है, प्यार की बहार लाते रहिए जहान में l Good morning🥱
मुश्किलें तो हर रोज आती है
- Get link
- X
- Other Apps
मुश्किलें तो हर रोज आती है, लेकिन आकर चली जाती है, जो मुश्किलों से डरकर बैठ जाता है, जो मुश्किलें देखकर भाग जाता है, वह इंसान नही कायर कहलाता है, जो मुश्किलों का सामना करते हैं, जीवन पथ पर जो आगे ही बढ़ते हैं, वे तो अपनी मंजिल पर पहुँच जाते हैं l कुछ खास है जीवन हमारा, कुछ तो बात है जो ये जीवन लगता प्यारा, हर कोई यहाँ अपनी मंजिल पर पहुँच जाता है, जो सफर में है वह तो लक्ष्य हासिल कर जाता है, चाहतें तो इस जीवन के मोती हैं, जिनसे ये जीवन संवर जाता है l खुशी तलाशने से खुशियाँ कहाँ मिल पाती है, खुशी बाँटने से खुशियाँ खुद मिल जाती है, हँसी ढूंढने से हँसी कहाँ मिलती है, हँसी बाँटने से जिंदगी हसीन बन जाती है, जीवन सफर को आसान बनाना, कृतव्य है इंसान का, इस दुनियाँ में खुशियाँ भरना, काम है हर इंसान का, चल पड़े तो फिर क्या गम है, आगे बढ़ चले तो फिर क्या Thank you.
क्योंकि मैं जिंदा हूँ
- Get link
- X
- Other Apps
क्योकि मेरा मन जिंदा है, क्योकि मेरे विचार जिंदा है, क्योकि मेरा शरीर जिंदा है, क्योकि मेरी भावनाएं जिंदा है, इसलिए मैं जिंदा हूँ l क्योकि मैं जिंदा हूँ, इसलिए चलता फिरता हूँ, इसलिए सब करता हूँ, शरीर में चाह है तो जिंदा हूँ, मेरी भावनाएं हैं तो जिंदा हूँ, शरीर में जान है तो जिंदा हूँ, शरीर में ताकत है तो मैं जिंदा हूँ l मेरे ख्वाब जिंदा है तो मैं जिंदा हूँ, मेरे चेहरे पे हँसी है तो मैं जिंदा हूँ, मेरी आँखों मैं चमक है तो जिंदा दिखता हूँ, मेरे दिल मैं प्यार है तो जिंदा दिखता हूँ, मैं खुद को महसूस करता हूँ, क्योंकि मैं हर पल जीता हूँ तो जिंदा हूँ l Thank you ❤