दया अगर होती नही ईश्वर की

दया अगर होतीं नही ईश्वर की, 
तो दुनियाँ कैसे चल पाती, 
कृपा अगर होती नही ईश्वर की, 
तो जिंदगी कैसे बन पाती l

वही तो ख्याल रखता है सभी का, 
वही तो पालन करता है सभी का, 
वही तो देता सबको, सब कुछ, 
वही तो करता है सबके लिए, सब कुछ, 
अगर प्यार मिलता नही ईश्वर का, 
तो जिंदगी कैसे खिल पाती  l

वही तो मेहरबान सबपे, 
उसी से मंजिल मिलती है सभी को, 
वही तो कद्रदान सबपे, 
उसी से किस्मत चमकती है सभी की, 
खुशी अगर मिलती नही ईश्वर की, 
तो जिंदगी कैसे चल पाती  l



Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here