जब जिंदगी तुम्हें कुछ समझाने लगे
जब जिंदगी तुम्हें कुछ समझाने लगे,
जब जिंदगी तुम्हें कुछ बतलाने लगे,
कुछ मीठा सा, कुछ कडुआ सा,
कुछ सुंदर सा, कुछ अच्छा सा,
सुन लीजिए, कभी बातें उसकी,
कई बार सही सलाह भी मिल जाती है,
जब जिंदगी, अपनापन दिखाने लगे,
सुन लीजिए, जिंदगी क्या कहना चाहती है l
जिंदगी के रास्ते हरदम आसान नही होते हैं,
राहों में कभी कांटें भी मिल जाते हैं,
टेढ़े मेढ़े हैं इस जिंदगी के हैं रास्ते,
मंजिल की तरफ यूँ तो सभी चले जाते हैं,
समय के साथ जो आगे को बढ़ जाते हैं,
समझो कि उन्हें मंजिल भी मिल जाती है l
कभी आशा, कभी निराशा सामने आ जाती है,
कभी प्यार, कभी नफरत भी मिल जाती है,
गम कभी, खुशी कभी मिल जाती है,
कभी सपनों को उड़ान भी मिल जाती है,
जब जिंदगी तुम्हें अपनी कहानी सुनाती है,
सुन लीजिए, जिंदगी क्या बताना चाहती है l
Thank You.

Comments
Post a Comment