मुस्कुराहटें बिखेरते हुए चलते रहिए इस जहान में

मुस्कुराहटें बिखेरते हुए चलते रहिए इस जहान में, 
खुशियाँ बरसाते हुए बढ़ते रहिए इस जहान में, 
राहों में खुशियाँ मिल भी जाती है कभी कभी,
बेगानों में अपनेपन का अहसास भी हो जाता कभी कभी, 
सफर प्यार का पूरा, करते जाइये इस जहान में  l

उम्मीद की किरणों से, जगमगा उठा ये मन है, 
चाहत की उमन्गो से लहरहा उठा ये मन है, 
कुछ करने की बारी आई तो पीछे नही हटें ये हाथ, 
कहीँ जाने का मन किया तो पीछे नही हटे ये कदम, 
हँसी बिखेरते चलते रहिए इस जहान में  l

कुछ हँसी, कुछ मस्ती का माहौल बन जाए, 
कुछ खुशी, कुछ प्यार का माहौल बन जाए, 
भूल जाएँ पिछली बातें, भूल जाएँ सारे गम, 
चिंताएँ दूर करने के उपाय किया जाए, 
सपनों की मंजिल की ओर बढ़ते रहिए इस जहान में l


Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here