अपने अहंकार को खत्म करोगे तो

अपने अहंकार को खत्म करोगे तो, 
दुनियाँ में कुछ पा सकते हो, 
अपने मन को साफ करोगे तो, 
दुनियाँ में कुछ सीख सकते हो, 
कुछ नया सीखने के लिए जिंदगी है ये, 
कुछ नया पाने के लिए जिंदगी है ये, 
अपने दिल को साफ करोगे तो, 
रब को भी पा सकते हो  l

परमात्मा तो हर जगह, 
हर किसी में मौजूद है, 
परमात्मा तो सबके अंदर, 
सबके बाहर मौजूद है, 
देख रहा वह सबकी सूरत, 
जान रहा वह सबकी हालत, 
अपनी नजरों को साफ करोगे तो, 
खुशियाँ जग में पा सकते हो  l

छोटी सी ये जिंदगी है, 
फिर क्यूँ इसमें इतना अभिमान है, 
जीवन की राहें कुछ कठिन है, 
पर आगे बढ़ने का विश्वास है, 
दुख सुख का संगम है जीवन, 
छूटे सब निराशाएँ, 
दिल में प्यार भरोगे तो, 
हर मंजिल पा सकते हो  l



Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here