मन मन्दिर में प्रभु आन बसो

मन मन्दिर में प्रभु आन बसो, 
मेरा जीवन सफल ये हो जाए, 
मुझे एक सहारा तेरा है, 
तुझसे जीवन में सवेरा है, 
दुनियाँ में आना सफल हो जाए, 
अपनी कृपा प्रभु कर दीजिए l

दुनियाँ में, कोई भी ऐसा प्राणी नही है, 
जिसका ख्याल आप नही रखते हो, 
सबपे खुशियाँ बरसानेवाले, 
सब जीवों का पालन करते हो, 
मेरी तो यही विनती है, 
अपने चरणों में प्रभु रख लीजिए l

आशा तृष्णा के बीच फँसी है, 
इस दुनियाँ में सब जिंदगानी, 
तुझको चाहे या दुनियाँ को, 
ये समझ ना पाए जिंदगानी, 
प्रीत प्रभु हो जाए तुझसे, 
ऐसी कृपा प्रभुजी कर दीजिये l



Thank You. 

Comments

Popular Posts