जब भी जिंदगी उदास दिखने लगे

जब भी जिंदगी उदास दिखने लगे, 
कुछ बातें हँसी की कर लेना, 
जब भी चेहरे मुरझाने लगे, 
एक दूजे से खुशियों की बात कर लेना, 
जब दिल पे उदासी छाने लगे, 
कुछ अपनों का साथ कर लेना  l

जिंदगी तो हँसी खुशी का नाम है, 
जिंदगी तो जिंदादिली का नाम है, 
जीवन में जिसने खुश रहना सीख लिया, 
जिंदगी में उसने आगे बढ़ना सीख लिया, 
छोड़ देनी है मन की उस हर बात को, 
जो तुम्हे परेशान करती है हर समय, 
जब कभी आँखें सपने देखने लगे, 
पूरा करने का प्रयास कर लेना  l

मुश्किलें क्या तुम्हारे आगे ठहर पायेगी, 
जब तुममें जुनून है, मंजिल पाने का, 
किस्मत तुम्हारी क्यूँ ना सँवर पायेगी, 
जब तुममें जज्बा है मेहनत करने का, 
जिंदगी तो चाहतों का नाम है, 
जिंदगी तो खुशियों का पैग़ाम है, 
वह खुदा तो सब पर मेहरबान है, 
शुकिर्या उसका कभी तो कर लेना  l


Thank You. 

Comments

Popular Posts