एक दिन ये साँसें भी रूक जायेगी

एक दिन ये साँसें भी रूक जायेगी, 
एक दिन मेरा समय भी खत्म हो जायेगा, 
जब तक साँसें हैं, तब तक दुनियाँ देख लूँ, 
जब तक मेरा जीवन है, 
तब तक दुनियाँ में कुछ कर लूँ, 
एक दिन मेरे दिन भी खत्म हो जायेंगें, 
एक दिन मेरी रातें भी खत्म हो जायेगी  l

क्या खोया, क्या पाया जग में, 
क्या चाहा, क्या मिल पाया जग में, 
मैं जो इतना गुमाँ में फिरूँ, 
एक दिन मेरी सब बातें भी खत्म हो जायेगी  l

मुश्किल आज ये जो जिंदगी लगे, 
एक दिन आसान हो जायेगी, 
ना दुख रहेगा, ना सुख रहेगा, 
मेरी रूह भी मुक्त हो जायेगी l

परमात्मा याद जो आता है आज, 
जीवन संवरता जाता है, 
नाम प्रभु का है बड़भागी, 
नाम उसी का भाता है, 
एक प्रभु से लगन मेरी, 
पार मुझे कर जाएगी  l



Thank You. 

Comments