दुनियाँ में क्या सही है, क्या गलत है

दुनियाँ में क्या सही है, क्या गलत है, 
दुनियाँ में कौन अपना है, कौन पराया है, 
दुनियाँ में किससे सुख मिलता है, 
किससे दुख मिलता है, 
दुनियाँ मे कौन किसकी मदद करता है, 
दुनियाँ मे सबसे बड़ा सच क्या है, 
दुनियाँ में सबसे बड़ा आश्चर्य क्या है, 
ये दुनियाँ किसकी है, ये दुनियाँ किसकी नही है, 
इस दुनियाँ में, क्या अच्छा है, क्या बुरा है  l

जो हम सोचते हैं, क्या वह सही है, 
जो हम निर्णय लेते हैं, क्या वे ठीक है, 
हमारे मन में क्या चलता है, 
जो हमें परेशान करता है, 
हमारे जीवन में ऐसा क्या होता है, 
जो हमें हैरान करता है, 
दुनियाँ में हमारी आँखें, किसे ढूँढती रहती है l

क्या यह जीवन, दुखी रहने के लिए है, 
क्या यह जीवन, स्वार्थी रहने के लिए है, 
क्या यह जीवन, समय गँवाने के लिए है, 
क्या यह जीवन, कुछ अच्छा पाने के लिए है, 
जिंदगी हमारी, कैसे सपने बुनती रहती है  l

कुछ सवाल, कुछ जवाब, 
कुछ जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास, 
कुछ निर्णय सही, कुछ निर्णय गलत, 
कुछ मन में सुकून, कुछ मन बेचैन, 
जिंदगी ये ऐसे ही चलती रहती है  l


Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here