कुछ समय के लिए

कुछ समय के लिए, 
खुद को भूल जाओ, 
कुछ समय के लिए, 
सब कुछ भूल जाओ, 
सबको भूल जाओ, 
कुछ समय के लिए, 
ईश्वर को याद रखो  l

दुनियाँ के काम तो चलते रहे हैं, 
तुम हो, तब भी चलते हैं, 
जब तुम नही होगें, 
तब भी चलेंगें, 
अगर तुम सोचते हो, 
तुम्हारे बिना ये दुनियाँ नही चलेगी, 
तो तुम गलत सोचते हो, 
अपने काम करते जाओ, 
और आगे बढ़ते जाओ, 
रोजाना कुछ समय के लिए, 
परमात्मा का ध्यान अवश्य करो l

कुछ समय के लिए, 
सब छोड़कर देखो, क्या होता है, 
तुम्हारे कुछ नही करने से, 
दुनियाँ को क्या फर्क पड़ता है, 
स्वयं को याद रखो, 
और अपना लक्ष्य याद रखो l



Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

What you think