कभी खुशियाँ, कभी गम मिले
कभी खुशियाँ, कभी गम मिले,
कभी ज्यादा, कभी कम मिले,
यह जीवन का सफर, ऐसा ही है,
यह चाहतों का सफर ऐसा ही है,
कभी प्यार, कभी नफरत मिले ।
कौन साथ निभाता है जग में,
कौन अपना बन पाता है जग में,
कौन ख्यालों में फिरता है,
कौन पास में, कौन दूर रहता है,
इस जीवन में, कभी रोए, कभी हँसे।
क्या-क्या इस मन में फिरता है,
क्या-क्या जीवन में चलता है,
कभी-कभी तो ऐसा लगता है,
ये जीवन जैसे हम सबको छलता रहता है,
इस जीवन में, कभी सुख, कभी दुख मिले ।
Thank You.
Comments
Post a Comment