कुछ समय तो

कुछ समय तो, मन को शांत कर लिया जाए,
कुछ समय तो, जीवन में आनंद भर लिया जाए,
अब तो हम खुद को परेशान करना छोड़ें,
कभी तो हम मन की बात मानना छोड़ें,
कुछ समय तो, मन को सुधार लिया जाए ।

सुबह से शाम तक, दुनियाँ के कामों में लगे रहते हैं,
क्या पाते हैं, क्या खोते हैं, इन्हीं उलझनों में फंसे रहते हैं,
मेहनत तो सब करते हैं, पर सबका मुकद्दर साथ नही देता है,
हर कोई अपनी किस्मत, संवार नही पाता है,
कुछ समय तो, अपने मन को समझा लिया जाए ।

उम्मीदों के सहारे तो यह जीवन आगे बढ़ता है,
क्या होना है जीवन में, यह कोई नही जान पाता है,
बस जीवन तो, अपनी ही धुन में चलता जाता है,
ख्वाइशों के सहारे, यह जीवन निखरता जाता है,
कुछ समय तो ईश्वर को याद कर लिया जाए ।


Thank You.

Comments

Popular posts from this blog

What you think