कोशिशें इंसान की उसे कामयाब बनाती हैं

कोशिशें इंसान की उसे कामयाब बनाती हैं,
हिम्मत इंसान की उसे मंजिल पर पहुंचाती है,
कुछ करते हैं तो फिर फल मिलना लाजमी है,
मेहनत करते हैं तो फिर जीवन संवरना लाजमी है,
चाहतें इंसान की उसकी किस्मत बदल जाती है।

कभी हम आगे बढ़ना सीखें,
कुछ तो हम खुद को बदलना सीखें,
बेवजह की बातों में तो वक्त गंवाते हैं बहुत,
कभी हम वक्त की कद्र करना सीखें,
वक्त के साथ चलने पर जिंदगी बदल जाती है ।

कुछ लोग, पुराने ही रास्तों पर चलते हैं,
कुछ लोग तो नए रास्ते ढूंढते हैं,
कुछ लोग पुरानी मंजिलों को देखते हैं,
कुछ लोग नई मंजिलें बनाने का प्रयास करते हैं,
हसरतें इंसान की, उसका वक्त बदल देती हैं ।


Thank You.

Comments

Popular posts from this blog

What you think