क्या मिला, इस काम से

क्या मिला, इस काम से,
मेहनत करना तो अच्छा है,
आगे बढ़ना तो अच्छा है,
जब समय गंवाया,
फिजूल के कामों में,
जो इस लोक में भी किसी काम के नही,
जो परलोक में भी किसी काम के नही,
जग के बंधन में ऐसे बंधे,
वक्त गंवाते हैं, दुनियां के कामों में ।

वो खुशकिस्मत है,
जो दुनियां में रहकर,
ईश्वर को याद कर पाता है,
दुनियां के सब काम करते हुए,
मालिक के गुण गाता है,
ईश्वर की कृपा के कारण,
लोभ, मोह, अज्ञान मिट पाता है,
ईश्वर की कृपा के कारण जीव,
ईश्वर की तरफ आकर्षित हो पाता है,
जब माता साथ नही जानी है,
क्या फायदा है, माया में फंसने का ।

प्रभुजी की माया, प्रभु ही जाने,
प्रभुजी के खेल, प्रभु ही जाने,
वो ही जाने, अपनी लीला,
प्रभुजी की लीला, प्रभु ही जाने,
दुनियां को याद करने से अच्छा है,
याद गोविंद को करने का ।



Thank You 

Comments

Popular posts from this blog

What you think