कभी खुशी का दौर खत्म ना हो

कभी खुशी का दौर खत्म ना हो,
जिंदगी से परेशानियों का दौर खत्म हो,
कभी हम मन में विश्वास भर के जीएं,
कभी हम दिल में प्यार भर के जीएं,
कभी जिंदगी से उम्मीद खत्म ना हो  ।

लोग तो अपने ढंग से जीया करते हैं,
लोग तो मनचाहे काम किया करते हैं,
कभी वे आशाओं के पुल बांध लेते हैं,
कभी वे निराशाओं के अंधेरों में गुम हो जाते हैं,
जिंदगी से कभी, मंज़िल दूर ना हो ।

इस जिंदगी में, सुख-दुख तो आते रहते हैं,
इस जिंदगी में, अपने पराए भी बनते रहते हैं,
लोग औरों के बारे में, कुछ ना कुछ कहते रहते हैं,
कुछ लोग, अपने गिरेबान में नही झांकते हैं,
जिंदगी से कभी, अपनापन दूर ना हो ।


Thank You.

Comments

Popular posts from this blog

What you think