मेरे मन, कितना तू जग में दौड़ेगा
मेरे मन, कितना तू जग में दौड़ेगा,
मेरे मन, कहाँ-कहाँ तू दौड़ेगा,
तुझको यहाँ चैन नही है,
तुझको को कोई सब्र नही है,
मेरे मन, कब जिद्द तू अपनी छोड़ेगा ।
मेरे मन, कहाँ-कहाँ तू दौड़ेगा,
तुझको यहाँ चैन नही है,
तुझको को कोई सब्र नही है,
मेरे मन, कब जिद्द तू अपनी छोड़ेगा ।
चल रही है, जीवन-सांसे,
किसलिए तू व्याकुल फिरता है,
किसलिए तू भूला फिरता है,
मेरे मन, कब तू चिंता छोड़ेगा ।
किसलिए तू व्याकुल फिरता है,
किसलिए तू भूला फिरता है,
मेरे मन, कब तू चिंता छोड़ेगा ।
सदा सहारा जिस गोविंद का,
उसको तू भूला है ऐ मन,
सबका प्यारा, जो ईश्वर है,
उससे दूर हुआ है तू मन,
अमन, कब तक जग में भटकेगा ।
उसको तू भूला है ऐ मन,
सबका प्यारा, जो ईश्वर है,
उससे दूर हुआ है तू मन,
अमन, कब तक जग में भटकेगा ।
Thank You.
Comments
Post a Comment