ये जीवन है, उम्मीद भरा
ये जीवन है, उम्मीद भरा,
ये जीवन है, चाहत भरा,
ये जीवन है, चाहत भरा,
हर दिन, कुछ नया करने के लिए,
हर दिन, कुछ नया पाने के लिए,
ये जीवन है, उमंग भरा ।
क्या करना है आज, यही सोच रहे,
क्या करना है आज, यही सोच रहे,
क्या होगा आज, यही फिक्र रहे,
कठिनाई तो आती हर दिन,
फिर भी मंजिल मिल जाती हर दिन,
ये जीवन तो है ख्वाब भरा ।
चल पड़ते हैं जब आगे को कदम,
फिर पीछे हटने का नाम नही,
हो जाता है, जब मन अडिग,
फिर कोई भी काम मुश्किल नही,
ये जीवन है, साहस भरा ।
Thank You.
Comments
Post a Comment