कुछ सुकून के पल
कुछ सुकून के पल,
जिंदगी में जरूरी है,
जिंदगी में जरूरी है,
कुछ प्यार के पल,
जिंदगी में जरूरी है ।
जिंदगी में जरूरी है ।
इस जिंदगी में,
आगे तो बढ़ ही जायेंगे,
क्या मिलेगा यहाँ,
और यहाँ क्या चाहेगें,
कुछ संतुष्टि के पल,
जिंदगी में जरूरी है ।
जिंदगी में जरूरी है ।
पल भर में,
चाहत भी बदल जाती है,
किरणें रोशनी की,
फिर भी नजर आती है,
मंजिल दूर हो चाहे कितनी,
एक दिन तो,
मंजिल मिल ही जाती है,
खुशियों के पल,
जिंदगी में जरूरी है ।
Thank You
Comments
Post a Comment