सब खेल, यहाँ चाहत का है

सब खेल, यहाँ चाहत का है,
ये जीवन मुस्कुराहट का है,
मुस्कुराते हुए चल पड़े तो 
दुनियाँ में फिर जीत है,
चेहरे पर अगर हँसी रहती है तो 
हर कोई फिर मीत है,
उम्मीदों का जीवन है ये,
सबका ध्यान यहाँ मंजिल पर है ।

चाहतों के कारण ही तो 
दुनियाँ में तरक्की है,
जीवन में अगर चाहत है तो 
फ़िर जीवन में सफलता है,
सब खेल, यहाँ मेहनत का है ।

जिसने अपने मन को बदला,
उसने जीवन बदल लिया,
जिसने हक से अपना समझा,
उसने सब पा लिया,
कोई नही नाराज रहे यहाँ,
ये जीवन रूठने-मनाने का है ।


Good morning 

Comments

Popular posts from this blog

What you think