उदासियाँ सब छोड़ दो
उदासियाँ सब छोड़ दो,
मन को खुशियों से जोड़ दो,
ये जीवन भी खुशहाल रहे,
ये दुनियाँ भी खुशहाल रहे,
चिंताएं सब छोड़ दो ।
जीवन जैसे चल रहा है,
आगे भी चलता जाएगा,
दुनियाँ जैसे चल रही है,
आगे भी चलती जाएगी,
आगे बढ़ने में इसके सहयोग दो ।
मन बदलेगा तो विचार बदलेंगें,
विचार बदलेंगें तो जीवन बदलेगा,
जीवन बदलेगा तो दुनियाँ बदलेगी,
दुनियाँ बदलेगी तो सब बदलेगा,
कुछ अच्छा होता जाए जग में,
अपने मन-वचन-कर्म से सहयोग दो ।
Thank You.
Comments
Post a Comment