तेरा कर्म करना का अधिकार है
तेरा कर्म करना का अधिकार है,
फल की चिंता में क्यों समय गंवाए,
तेरे पास जीवन बेमिसाल है,
फिर काहे जग में तू भटकता जाए ।
खुशियाँ आती तेरे दर पर हमेशा,
आकर के लौट जाती है,
ये जीवन कैसे जीना चाहिए,
तू इस बात से अंजान है,
बेमतलब की चर्चाओं में,
काहे को तू समय गंवाए ।
जो भी अच्छा-बुरा,
दुनियाँ में करता है,
ईश्वर तुझको फल देते हैं,
तेरे लिए क्या अच्छा जग में,
ईश्वर तुझको अवश्य देते हैं,
उसकी दया-दृष्टि से ही तो,
जन्म तेरा सुधरता जाए ।
Thank You.
Comments
Post a Comment