तुम्हारी प्रसन्नता, कोई भी छीन नही पाए

तुम्हारी प्रसन्नता, कोई भी छीन नही पाए,
तुम्हारा खुश रहने का स्वभाव, 
कोई भी बदल नही पाए,
अपने जीवन में मग्न रहो,
अपने काम में मग्न रहो,
जीवन में जो भी करो,
अच्छी तरह से करो,
तुम्हारे काम में,
कोई त्रुटि नही निकाल पाए  ।

जीवन तो सबको मिला है बराबर सा,
रूह तो सबको मिली है बराबर सी,
देखा जाए तो, किसी में कोई फर्क नही है,
फर्क तो, काम और पहचान में ही मिलता है,
तुम्हारे मुकद्दर का हिस्सा कोई छीन नही पाए ।

ईश्वर ने सब कुछ, तुम्हारे लिए ही बनाया है,
मालिक ने धरती, सूरज, आकाश,
चांद, सितारे सब तुम्हारे लिए बनाए हैं,
उसके घर तो किसी चीज की कोई कमी नही है,
उसने जिसको भी दिया है, बेशुमार दिया है,
उसकी मर्जी में जी लें तो ये जिंदगी बढ़िया है,
फिर कोई भी, उसके आनंद से दूर नही हो पाए ।


Thank You.

Comments

Popular posts from this blog

What you think