नया दिन आया है
नया दिन आया है,
क्या लेकर आया है,
नई सुबह लेकर आया है,
नए जज्बात लेकर आया है,
कुछ उम्मीदें, कुछ सपने,
संग में बहार लेकर आया है ।
कुछ उमंगे, मन में जागी,
कुछ खुशियाँ, दिल में जागी,
नई-नई लगे ये जिंदगी,
नई चाहतें, मन में जागी,
नया दिन तो आज,
नए खुमार लेकर आया है ।
आज की जिंदगी,
कल से कुछ अलग है,
कल कैसा था,
आज कैसा आया है ।
Thank You.
Comments
Post a Comment