Skip to main content

Posts

If we think something new

If we think something new,  That will change our life,  If we stop something old,  Which is creating problems for us.  Although very difficult to  Control our mind, But strong determinations will Change our mind.  Nothing is impossible to achieve,  Manytimes, we fear to start,  If we are positive,  We will achieve what we want.  Great is happening in our life,  Manytimes, we can't understand  What is happening,  Manytimes, new things are Going in our life,  Sometimes, we can't understand What is going in our life.  Thank You. 

मेरे मालिक, खुदा मेरे परमात्मा

मेरे मालिक, खुदा, मेरे परमात्मा,  सारी दुनियाँ के मालिक, हे परमात्मा,  तू ही करता है सबका पालन यहाँ,  तु ही देता है सबको जीवन यहाँ,  तेरा नाम बड़ा, तेरा धाम बड़ा,  मेरे गोविंद, विधाता, हे विश्वात्मा,  तू ही मेरा प्रभु, तू ही सबका प्रभु,  तेरे चरणों में रहता है सारा जहान,  तेरी कृपा में है ये जमीन आसमान,  तू ही सर्वात्मा, तू है परमात्मा  l जबसे तूने रचा है ये सारा जहान,  तुम्ही रखते हो दुनियाँ में सबका ख्याल,  तेरे लिए कोई पराया नही,  चाहे तुझको किसी ने याद किया ही नही,  तुम्ही देते हो शक्ति, तुम्ही देते हो भक्ति,  तुम्ही करते हो सुख  तुम्ही हरते हो दुख,  हे परमपिता श्रीहरि परमात्मा  l सबके हो तुम, यहाँ तेरे हैं सब,  सारी दुनियाँ में है तेरा फैला है नूर,  करीब सभी के तुम्ही तो हो,  कोई भी तुझसे नही है दूर,  करुणामय, दयामय, हे भगवन्,  हे सदचिदानंद, प्रभुजी परमात्मा l Thank You. 

किस तरह से जीवन को आसान बनाया जाए

किस तरह से जीवन को आसान बनाया जाए,  किस तरह से जीवन में खुशियाँ भरी जाए,  माना कि जीवन में अड़चने बहुत है,  माना कि जीवन में उलझने बहुत है,  किस तरह से जीवन को खूबसूरत बनाया जाए l बेवजह की बातों में, अगर खुद को उलझाते रहेंगें हम,  बेवजह अगर मन को, यूँ ही तड़फाते रहेंगें हम,  लोग क्या सोचते हैं, क्या करते हैं, क्या कहते हैं,  अगर ऐसे ही सोचते रहेंगें हम,  फिर तो ऐसे ही परेशानियों में ऐसे ही उलझते रहेंगें हम,  अगर अपने काम पर ध्यान दिया जाए,  अगर अपने काम को सही ढंग से किया जाए,  अगर अपनी सोच सही रखी जाए, तो जीवन को सुंदर बना लिया जाए l जीवन उनका सँवरता है,  जो अपना जीवन संवारना चाहते हैं,  अच्छी किस्मत उनकी ही बनती है,  जो किस्मत संवारना चाहते हैं,  वक्त का जो सही ईस्तेमाल किया करते हैं,  समय का जो सदुपयोग किया करते हैं,  वे तो अपने जीवन को सुंदर बना लिया करते हैं,  जो जैसा करता है उसे वैसा ही करने दो,  जो तुम जो करना चाहते हो, वही करो,  अगर कुछ सपने देखते तो दुनियाँ में,  क्यूँ नही स...

जो भी मिला है

जो भी मिला,  उसकी दया से मिला है,  जो भी हुआ,  उसकी मर्जी से हुआ है, सोच रहा है सबमें वो तो देख रहा है सबमें वो तो,  वो ही सुख दुख सब सहता है,  वो ही तो सबके अंदर रहता है,  सब उसकी कृपा से होता है, सब उसकी मर्जी से हो रहा है l दुनियाँ में जो भी खुशी मिली है,  सब उसकी दया से मिली है,  जो भी दुनियाँ में हो रहा है,  जैसा वो चाहता, वैसा हो जाता है, सबको सदबुद्धि वही देनेवाला है,  सबके दुख वही हरनेवाला है,  सबके वही तो काज सँवारे,  जग के वही तो काज सँवारे,  वही है करता, वही करवाता,  सृष्टि का संतुलन वही तो करता है l बोल रहा वह सबके भीतर,  देख रहा सब दुनियाँ के अंदर,  वो चाहे तो, इस दुनियाँ में,  सब ठीक हो जाता है,  वो चाहे तो, इस दुनियाँ में,  पराया भी अपना बन जाता है,  उसकी दया का कोई अंत नही है,  वही जीवन देता, वही वापस लेता है  l Thank You. 

है प्रभुजी, अपनी शरण लीजियो

है प्रभुजी, अपनी शरण लीजियो, है गोविंद, अपनी शरण लीजियो, देख रहो हो, सब जीवों को,  समझ रहे हो, सब जीवों को,  हे अंतर्यामी, सुख के स्वामी,  अपनी कृपा करियो  l तेरा नाम लबों पर आए,  ऐसी दया करियो,  तेरा नाम मन में समाए,  ऐसी करुणा करियो,  तेरे ही गुण नित्य-नित्य गाएं,  अपनी अनुकंपा करियो l सारे जहान के मालिक भगवन,  सब जीवों के मालिक भगवन,  धरती अम्बर में तुम ही बसे हो,  जीव जीव में तुम ही हंसे हो,  सबके अंदर वास आपका,  आप ही सबके मालिक कहलाए,  दीनदयालु गोविंद भगवन,  अपनी कृपा करियो  l Thank You. 

Happy Shri Krishna Janmastmi

  Jai Sri Krishna

राधे कृष्णा, राधे कृष्णा

राधे कृष्णा, राधे कृष्णा,  भज प्यारे तू राधे कृष्णा,  गोविंद कृष्णा, गोविंद कृष्णा,  जपले प्यारे तू गोविंद कृष्णा,  कृष्ण भजन के लिए ये जीवन,  हरि भजन के लिए ये जीवन,  भज प्यारे तू गोविंद कृष्णा  l भक्तजनो के कल्याण की खातिर,  हर युग  में प्रभु अवतार है लेते,  दुनियाँ से पाप मिटाने की खातिर,  दुनियाँ में प्रभु अवतार हैं लेते,  धर्म की स्थापना करने की खातिर,  दुनियाँ में प्रभु अवतार हैं लेते,  ज्ञान बाँटते सब सृष्टि में,  मुक्ति का रास्ता बतलाते,  महायोगी को नमन हमारा,  भजले मन प्यारे तू राधे कृष्णा  l प्रभुप्रेम में जी ले प्राणी,  नाम प्रभु का जपले प्राणी,  तेरे सब दुख मिट जायेंगें,  तू याद प्रभु को करले प्राणी,  राधे कृष्णा, राधे कृष्णा,  भजले प्यारे तू राधे कृष्णा  l Thank You. 

राम नाम रस मीठा लागे रे

राम नाम रस मीठा लागे रे,  राम नाम गुण मन को भाये रे,  राम नाम की लूट है बन्धु,  लूट सके तो लूट,  अंत समय में  दुनियाँ काम ना आए,  जब प्राण जायेंगे छूट,  नाम धुन अच्छी लागे रे  l जग से प्रेम किया तो पाया,  जो मतलब का है प्रेम,  ईश्वर प्रेम में जीकर देख ले प्राणी,  तेरे मिट जाए सब दुख दर्द,  हरि का संग सच्चा लागे रे  l चार दिन की जिंदगी ये,  कुछ बीती, कुछ रही बीत,  भूल रहा जो ईश्वर को तो,  होना पड़े भयभीत,  राम नाम का सुमिरन करके,  जीवन सुखमय लागे रे l Thank You. 

ऐ मन तेरी चाह क्या है

ऐ मन तेरी चाह क्या है,  ऐ मन तेरी राह क्या है,  ऐ मन तेरा रंग क्या है,  ऐ मन तेरी रूप क्या है,  ऐ मन तेरी पनाह कहाँ है l कहाँ जाना है तुझको,  क्या पाना है तुझको,  आधूरापन क्यूँ तेरा,  सोचना अलग है तेरा,  ऐ मन तू गुमराह कहाँ है  l मेरा संगी तू साथी,  मेरा हमदम तू दिन राति,  मुझे सही राह दिखा दे,  मुझे मेरी मंजिल दिखा दे,  तेरी आँखें अनेकों,  तेरी बातें अनेकों,  अमन तेरी मुस्कान कहाँ है l Thank You.