जब सपने पूरे करने हों तो

जब सपने पूरे करने हों तो, 
सपने भी देखने पड़ते हैं, 
जब भी मंजिल कोई भी पानी हो तो, 
कर्म भी करने पड़ते हैं, 
जो ठान ले इंसान तो, 
उसके लिए क्या पाना मुश्किल है, 
जब आगे आगे बढ़ने की इच्छा हो तो, 
कुछ कदम भी चलने पड़ते हैं  l

माना मंजिल है दूर बड़ी, 
पर मन में हौसला बेशुमार है, 
माना किस्मत है दूर बड़ी, 
पर सितारे बुलन्दी पर बेशुमार है, 
अपनी किस्मत का 
सितारा भी चमकेगा एक दिन, 
पर अच्छे काम भी करने पड़ते हैं  l

अपनापन है दिल में लिए, 
कोई समझे या चाहे नही समझे, 
दिल में अपने प्यार भरा है, 
कोई जाने या चाहे नही जाने, 
जब खुशियाँ बाँटनी हो जग में तो, 
अहंकार भी तजना पड़ता है  l


Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

Good Morning Friends

What is new

उदासियाँ सब छोड़ दो