चेहरा मुरझाने नही पाए

चेहरा मुरझाने नही पाए, 
जिंदगी उदास नही होने पाए, 
जो मिला है, उसमें सब्र करें, 
जो नही मिला, 
क्या उसकी फिक्र करें, 
जिंदगी परेशान नही होने पाए  l

जो मिल गया, वह काफी है, 
फिर पाना क्या, यहाँ बाकी है, 
क्या खो दिया, जो उदासी है, 
कुछ ख्वाब पूरे हो रहे, 
कुछ ख्वाब पूरे करने बाकी है, 
जिंदगी नाराज नही होने पाए  l

कुछ मंजिलों की तलाश है, 
कुछ चाहतें भी साथ है, 
कुछ मन में उमन्गे हैं, 
कुछ जीने में उमन्गे हैं, 
जिंदगी मुस्कुराहट नही खोने पाए  l



Thank You

Comments

Popular Posts