खुशियाँ बाँटें, इस जग में

खुशियाँ बाँटें, इस जग में, 
दुख सुख बाँटे इस जग में  
छोटी छोटी खुशियों से, 
जीवन में बहार चली आती है, 
छोटे छोटे प्रयासों से, 
जिंदगी निखर जाती है, 
चलो, हँसी बाँटें इस जग में l

कोई खुश है, कोई उदास है, 
कोई मंजिल से दूर, कोई पास है, 
कोई चल पड़ा किसी तलाश में, 
कोई रुक गया, छाँव में, 
चलो, प्यार बाँटें, इस जग में l

माना कि इस दुनियाँ में, 
अपना कोई बनता नही, 
माना कि इस दुनियाँ में, 
अपना कोई दिखता नही, 
लेकिन दिल में प्यार अगर हो, 
जीवन फिर खलता नही, 
चलो, मुस्कुराहट बाँटे इस जग में  l


Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

What you think