आपके बुरे वक्त में कौन साथ रहता है

आपके अच्छे वक्त में तो सब साथ रहते हैं, 
आपके बुरे वक्त में, कौन साथ रहता है, 
सच्चा मित्र तो वही है, जो बुरे वक्त में साथ दे, 
सच्चा साथी तो वही है, 
जो बुरे वक्त में छोड़कर नही चला जाए, 
आपके जीवन भर कौन साथ रहता है l

कोई आता है चला जाता है, 
कोई बीच भंवर में छोड़कर चला जाता है, 
लोग राहों में मिलते हैं, राहों में बिछुड़ जाते हैं, 
लोग मिलते हैं और छोड़कर चले जाते हैं, 
दुनियाँ में कौन, जीवनभर साथ निभाता है  l

कौन किसकी दौलत का यहाँ भूखा है, 
लोग तो दुनियाँ में प्यार के भूखे हैं, 
रूखी सूखी खाकर भी गुजारा हो जाता है, 
प्यार के बोल लोग सुनने को तरस्ते रहते हैं, 
किसको क्या मिलता है इस जहान में, 
दुनियाँ से खाली हाथ इंसान चला जाता है l

आप स्वयं, आपका धीरज, आपका मन, 
आपका दिल ही आपका साथी है, 
जो आपको सही सलाह भी देता है, 
आपका साथ भी देता है, 
जो आपको रास्ता भी दिखाता है, 
परमात्मा का नाम जो साथ हरदम रहता है, 
जो सच्चा साथी भी है, 
जो इस लोक में भी और 
परलोक में भी साथ निभाता है  l


Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here