आप जीवन में क्या करना चाहते हो
आप जीवन में क्या करना चाहते हो,
और क्या हो जाता है,
आप जीवन को
किस दिशा में ले जाना चाहते हो,
और कहाँ चले जाते हो,
क्या सब कुछ यहाँ आपकी मर्जी से हो रहा है,
या किसी की मर्जी से हो रहा है,
या रब की मर्जी से हो रहा है,
लेकिन किसी की मर्जी से तो हो रहा है,
आप जीवन में क्या पाना चाहते हो,
क्या आपको वह सब मिलता है,
जो आप पाना चाहते हो,
अगर नही मिलता तो,
प्रयासों में क्या कमी रह जाती है,
जरा सोचो, जीवन को
आनंदमय क्यों नही बनाया जा सकता है,
जहान की खुशियाँ क्यों नही हासिल की जा सकती है,
अपनी किस्मत क्यों नही चमकाई जा सकती है,
अपने जीवन की मुश्किलें क्यों नही दूर की जा सकती है,
यह जीवन मिला है, दुनियाँ में खुश रहने के लिए,
औरों को खुश रखने के लिए,
दुनियाँ में खुशियाँ बाँटने के लिए,
औरों की मदद करने के लिए,
और जीवन संसार को सुंदर बनाने के लिए l
Thank You.

Comments
Post a Comment