मुश्किल घड़ी, कैसे मिटेगी
मुश्किल घडी, कैसे मिटेगी,
जिंदगी की मुश्किल, कैसे हटेगी,
जीवन कैसे सुंदर होगा,
मनचाही मंजिल कैसे मिलेगी l
जो हम जीते, तो क्या जीते,
मन को अगर हम, जीत नही पाए,
छूट रही है, तन की साँसे,
मन में ऊर्जा, नही भर पाए,
समझा नही जो, अपना ही जीवन,
किस्मत फिर कैसे चमकेगी l
माना राहों में हैं, दुख तकलीफ़ें,
जिंदगी जीना, आसान नही है,
चाहकर भी जब खुश नही रहे तो,
फिर खुशियाँ पाना, आसान नही है,
जो सोचा, आगे बढ़ने को,
फिर तो सारी, मुश्किल हटेगी l
Thank You.

Comments
Post a Comment