प्रभुजी के नाम से ही चलती है सारी दुनियाँ ये

प्रभुजी के नाम से ही चलती है सारी दुनियाँ ये, 
प्रभुजी के काम से ही चलती है सारी दुनियाँ ये, 
वही सब देखते हैं, सबमें ऊर्जा भरते हैं, 
प्रभुजी के ध्यान से ही चलती है सारी दुनियाँ ये l

उसी की मर्जी से ही हो रहा है सब दुनियाँ मे, 
उसी की सलाह से ही हो रहा है सब दुनियाँ में, 
वही देता है सन्मति सृष्टि के सब जीवों को, 
वही सब समझाता है, दुनियाँ के सब जीवों को, 
प्रभुजी के ज्ञान से चलती है सारी दुनियाँ ये  l

जो होना है दुनियाँ में, वह होकर रहता है, 
जो मिलना है दुनियाँ में, वह मिलकर रहता है, 
उसकी अगर दया है, फिर क्या मुश्किल है, 
उसकी कृपा अगर है, फिर क्या पाना नामुमकिन है, 
प्रभुजी की चाह से चलती है सारी दुनियाँ ये  l


Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here