क्या हमारे साथ कुछ अच्छा हो सकता है

क्या हमारे साथ हमेशा अच्छा ही होता है, 
क्या हमारे साथ कुछ अच्छा हो सकता है, 
अगर अच्छा होता है तो यह किसके कारण होता है, 
अगर बुरा होता है तो किसके कारण होता है, 
क्या हमारा जीवन अच्छा बन सकता है  l

किस तरह से इंसान की तकदीर बदलती है, 
किस कारण इंसान की जिंदगी बदलती है, 
कौन हमारे जीने का सहारा बनता है, 
किसकी वजह से जीवन का सितारा चमकता है, 
कौन हमारे जीवन में खुशियों के रंग भरता है  l

हर कोई अपने जीवन को खुशहाल बनाना चाहता है, 
हर कोई दुनियाँ में खुद को मालामाल बनाना चाहता है, 
थोड़ा है और थोड़े की जरूरत भी होती है, 
कुछ मिला है, कुछ मिलने की उम्मीद भी होती है, 
कौन हमारे जीवन में सुख चैन सुकून भरता है  l


Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

Good Morning Friends

What is new

उदासियाँ सब छोड़ दो