इस जीवन का क्या महत्व है

इस जीवन का क्या महत्व है, 
यह जीवन क्यों जरूरी है, 
यह जीवन क्या देता है, 
यह जीवन क्या लेता है, 
इस जीवन का कैसा सफर है  l

यह जीवन किस चीज से प्रभावित होता है, 
यह जीवन किन लोगों से प्रभावित होता है, 
कौन इस जीवन की फिक्र करते हैं,
कौन इस जीवन में उड़ान भरते हैं,
यह जीवन किस तरह से खुशहाल बनता है, 
इस जीवन का कैसा असर है  l

दुनियाँ में अगर रहना आ जाए, तो क्या बात है, 
दुनियाँ में अगर खुश रहना आ जाए, तो क्या बात है, 
माना कि खोने और पाने का यह जीवन है, 
माना कि रिश्ते बनाने का यह जीवन है, 
एक दूसरे की दुख तखलीफों को 
अगर समझ लें, तो जीवन सुंदर है, 
किसी के लिए अगर कुछ कर दे, 
तो जीवन का रास्ता बहुत सुंदर है  l

Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here