अभी सफर लम्बा है

अभी सफर लम्बा है, 
अभी ये जीवन लम्बा है, 
बहुत काम यहाँ पर किए हैं, 
बहुत काम यहाँ पर करने हैं, 
कुछ तो कामयाब हुए हैं, 
कुछ कामयाब यहाँ पर होना है, 
जीवन के इस सफर में, 
संतुष्ट खुद का करना है  l

दूसरे क्या सोचते हैं, 
दूसरे क्या समझते हैं, 
सोच अगर सही है रखी, 
फिर क्या हम करते हैं, 
माना कि इस दुनियाँ में, 
उलझनों के काम हैं, 
बेवजह की व्यस्तता में, 
जीवन कहाँ गुलजार है, 
मंजिलों की तलाश में, 
खुश खुद को रखना है  l

कौन सदा ही साथ देता है, 
कदम कदम पर दुनियाँ में, 
इस दुनियाँ में, जीवन का सफर, 
खुद ही तय करना पड़ता है, 
उड़ान तो इस जिंदगी में, 
खत्म कभी नही होती है, 
घूमना फिरना यहाँ है, 
जिंदगी ऐसे ही चलती है, 
एक ईश्वर का नाम लेकर, 
सफर ये पूरा करना है  l


Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here