क्या कुछ नया होता है इस जीवन में,

क्या कुछ नया होता है इस जीवन में, 
या ये जीवन यूँ ही चले जाता है, 
क्या कोई नई बात होती है इस जीवन में, 
या ये जीवन ऐसे ही आगे बढ़ता जाता है  l

ये जीवन किसी मंजिल पर रुकता नही है, 
राहों में मंजिलें मिलती चली जाती है, 
कुछ खोने, कुछ पाने का ये जीवन, 
कुछ गम, कुछ खुशी का है ये जीवन, 
मुश्किलें आती है, आकर चली जाती है, 
हर रोज कुछ करने की उम्मीद जगे, 
ये जीवन तो अपनी धुन में चले जाता है l

कितने ही काम हर रोज इक्कठे हो जाते हैं, 
कुछ पूरे, कुछ अधूरे रह जाते हैं, 
कुछ सपने, जीवन में देखते हैं लोग यहाँ, 
कुछ सपने पूरे भी हो जाते हैं, 
किस्मत भी कभी ना कभी पलट जाती है, 
ये जीवन तो, हर रोज बदल ही जाता है  l


Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

What you think