ये प्यारा तन रब से मिला है

ये प्यारा तन रब से मिला है, 
इस जीवन को संभाल लीजिए, 
ईश्वर का वरदान है ये, 
इसका ख्याल लीजिए, 
तब तक तन नीरोग है, 
तब तक जीने का मजा है, 
जब तक मन नीरोग है, 
तब तक जीवन में आनंद है, 
तन-मन तो पूँजी है आपकी,
इसको अपना समझ लीजिए  l

अगर जीवन में दुख ही है, 
तो वे सारे तन-मन के हैं, 
अगर जीवन में सुख ही है, 
तो वे सारे तन-मन से हैं, 
मन तो एक दीपक है जिसमें
विश्वास का दीपक जलता है, 
ये तन तो एक सृष्टि है जिसमें
रूह का सूरज चमकता है, 
तन-मन से जीवन संसार है, 
इस जीवन से प्यार कीजिए  l

जब तक ये मिली है साँसें, 
तब तक ये जिंदगी है, 
साँस जो छूटे, फिर क्या बाकी, 
साँसों की माला में रब है, 
जिसने समझा जीवन को, 
उसने खुद को पहचान लिया, 
जिसने खुद को जान लिया, 
उसने रब को पहचान लिया, 
दुनियाँ में तुम्हारी पहचान है, 
कभी खुद की कीमत समझ लीजिए  l


Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

What you think