आगे बढ़ती रहे ये जिंदगी, ऐसे ही चलती रहे ये जिंदगी, कुछ ख्वाब पूरे हो गए, कुछ ख्वाब पूरे होते रहे, मंजिल की तरफ आगे बढ़ती रहे ये जिंदगी l छूट जाए झूठे, मन के भ्रम, जिंदगी, अपने करती रहे कर्म, सोच बदले, बदले जिंदगी, चाहत बदले, बदले जिंदगी, मुस्कुराहट चेहरे पर आए, शानदार बने ये जिंदगी l यहाँ रब की मेहरबानी है, जो जिंदगी लगे सुहानी है, बदल रही किस्मत की रेखा, आँखों में खुशी का पानी है, चाहतों के मौसम में, बहार बने ये जिंदगी l Thank you.
Aman's Poetry World Blog