Skip to main content

Posts

प्रभुजी के नाम से ही चलती है सारी दुनियाँ ये

प्रभुजी के नाम से ही चलती है सारी दुनियाँ ये,  प्रभुजी के काम से ही चलती है सारी दुनियाँ ये,  वही सब देखते हैं, सबमें ऊर्जा भरते हैं,  प्रभुजी के ध्यान से ही चलती है सारी दुनियाँ ये l उसी की मर्जी से ही हो रहा है सब दुनियाँ मे,  उसी की सलाह से ही हो रहा है सब दुनियाँ में,  वही देता है सन्मति सृष्टि के सब जीवों को,  वही सब समझाता है, दुनियाँ के सब जीवों को,  प्रभुजी के ज्ञान से चलती है सारी दुनियाँ ये  l जो होना है दुनियाँ में, वह होकर रहता है,  जो मिलना है दुनियाँ में, वह मिलकर रहता है,  उसकी अगर दया है, फिर क्या मुश्किल है,  उसकी कृपा अगर है, फिर क्या पाना नामुमकिन है,  प्रभुजी की चाह से चलती है सारी दुनियाँ ये  l Thank You. 

आत्मा एक है, परमात्मा एक है

आपको थोड़ा आश्चर्य जरूर होगा, जब आप सोचेंगे कि आत्मा एक है और परमात्मा एक है, और आत्मा ही परमात्मा है  l परमात्मा एक है यह तो सभी जानते हैं, लेकिन आत्मा एक है, सबकी आत्मा एक है इसके ऊपर थोड़ा विचार करना आवश्यक है, अगर आप कहेंगें कि मेरे अंदर जो आत्मा है वह तो केवल मेरी ही आत्मा है, ना कि सारे जगत की आत्मा है l   लेकिन परमात्मा तो एक है सर्वव्यापक है, सबमें समान रूप से मौजूद है, जैसे जल की बूँद सागर में समाई है, और सागर कहलाती है वैसे ही आत्मा सम्पूर्ण सृष्टि के प्राणियों में होते हुए भी परमात्मा कहलाती है l परमात्मा एक होते हुए भी अनेक है  और अनेक होते हुए भी एक है l  हमें स्वयं को जानने की आवश्यक है और परमात्मा को जानना अनिवार्य है, यही वास्तविक ज्ञान है l एक सुंदर उदाहरण आत्मा और परमात्मा को जानने और  समझने के लिए, अगर एक खुले मैदान में हजारों मिट्टी के घड़े रख दिए जाएँ और उनमें पानी भर दिया जाएँ और ढक्कन से ढक दिया जाए, तो अगर कोई बाहर से देखेगा, तो उसे केवल घड़े ही नजर आयेंगें, हालाँकि उनमें पानी है लेकिन उनमें पानी या प्रकाश दिखाई नही देगा, लेकिन अगर उ...

When my mind is unstable

When my mind is unstable,  I can't do progress,  When my mind is unhappy,  I can't do productive.  What I learned from this world, What I learned from my life,  What I learned from achievements,  What I learned from my mistakes,  When I forget myself,  I can't get peace.  What is going in the world,  What is going in the life,  What is happening in the world,  What is happening in our life,  When I am not thinking about God,  I am wasting my time.  Thank You. 

अनंत विचार

जीवन क्या है, परमात्मा द्वारा दी गई, एक सुंदर भेंट है, लेकिन हम इस बात से पूर्णरूप  से अनभिज्ञ रहते हैं, कि यह जीवन क्या, संसार क्या है, हम क्या और परमात्मा क्या है, हम इस दुनियाँ में आकर यह भूल जाते हैं कि हमारा इस दुनियाँ में आने का मकसद क्या है हम दुनियाँ को संतुष्ट करने के लिए कार्य तो करते हैं, लेकिन जिनसे ना तो यह दुनियाँ खुश होती है, ना हम खुश हो पाते हैं, हम ऐसे कार्य करना भूल जाते हैं जिनसे हम हम खुश हो सके और वह परमात्मा खुश हो जाए l हम दुनियाँ में जैसे शुरु में आए थे, बिल्कुल, सीधे, सच्चे और सामान्य, अगर ऐसे ही चले जाए तो कितना अच्छा हो, हम जहाँ से आए थे, अन्त में वही पर चले जाए तो कितना अच्छा हो, लेकिन यह हमारे कर्मों और हमारी सोच पर निर्भर करता है, और इस बात पर भी निर्भर करता है कि हम दुनियाँ में क्या चाहते हैं, दुनियाँ को कितना चाहते हैं, स्वयं को कितना चाहते हैं और परमात्मा को कितना चाहते हैं, हम किससे कितना प्यार करते हैं, हम किससे कितनी नफरत करते हैं, सब कुछ हमारी सोच पर निर्भर करता है  l Thank You. 

अभी सफर लम्बा है

अभी सफर लम्बा है,  अभी ये जीवन लम्बा है,  बहुत काम यहाँ पर किए हैं,  बहुत काम यहाँ पर करने हैं,  कुछ तो कामयाब हुए हैं,  कुछ कामयाब यहाँ पर होना है,  जीवन के इस सफर में,  संतुष्ट खुद का करना है  l दूसरे क्या सोचते हैं,  दूसरे क्या समझते हैं,  सोच अगर सही है रखी,  फिर क्या हम करते हैं,  माना कि इस दुनियाँ में,  उलझनों के काम हैं,  बेवजह की व्यस्तता में,  जीवन कहाँ गुलजार है,  मंजिलों की तलाश में,  खुश खुद को रखना है  l कौन सदा ही साथ देता है,  कदम कदम पर दुनियाँ में,  इस दुनियाँ में, जीवन का सफर,  खुद ही तय करना पड़ता है,  उड़ान तो इस जिंदगी में,  खत्म कभी नही होती है,  घूमना फिरना यहाँ है,  जिंदगी ऐसे ही चलती है,  एक ईश्वर का नाम लेकर,  सफर ये पूरा करना है  l Thank You. 

Good morning

  Happy Friday

हर खुशी है, तुम्हारे लिए

हर खुशी है, तुम्हारे लिए,  जिंदगी है, तुम्हारे लिए,  ये धरती, ये आसमान,  ये हवाएँ, ये फिजाएँ,  रोशनी है तुम्हारे लिए  l क्या नही मिला यहाँ,  जिसकी तुम्हें तलाश है,  खुशियोंभरा जहान यहाँ,  क्या नही तुम्हारे पास है,  सब रास्ते, तुम्हारे लिए,  सब मंज़िलें, तुम्हारे लिए l चाहतों से जिंदगी,  और हसीन बन जाती है,  प्यार से ये जिंदगी,  खूबसूरत बन जाती है,  बेवजह क्यूँ परेशान हो,  मुस्कुराहटें हैं, तुम्हारे लिए  l Thank You. 

तुम्ही सब देखते हो

तुम्ही सब देखते हो,  तुम ही सब जानते हो,  तुम ही सब बोलते हो,  तुम ही सब करते हो,  तेरे सिवाय,  जहान में कुछ भी नही है,  तेरे बिना,  जमीन आसमान में कुछ भी नही है,  तुम्ही सबको पहचानते हो  l तुम्ही ही सबपे, दया करते हो,  तुम ही सबपे, करुणा करते हो,  तेरा तो है जहान ये सारा,  तूने बनाया ब्रहमांड ये सारा,  तूने रचाया, संसार ये सारा,  तेरे ही सब जीव बनाए,  तूने सारी प्रकृति रचाई,  तुम्ही जगत का पालन करते हो  l सदचिदानंदघन, आनंदसागर,  निर्गुण, सगुण, अनंत रूप हैं तेरे,  सबमें बसनेवाले भगवन,  सबमें हैंसनेवाले भगवन,  सबको अपना समझनेवाले भगवन्,  सबपे दया दृष्टि रखनेवाले,  तुम्ही जीवन सबका सँवारते हो  l Thank You. 

Let's stop our hurry and worry

Let's stop our hurry and worry,  What we do,  Do with love and patience,  Let's continue our journey of happiness.  What is important and What is not important for us,  What is good or what is bad for us,  Let's start our good jobs from today.  What is making our life beautiful,  What makes our life worst,  Daily we met to many peoples,  Who have different mind,  Diffrent nature and habits,  Let's analyse, what is beneficial for us,  Thank You. 

कभी कभी अपनी झूठी जिद्द छोड़ना अच्छा होता है,

कभी कभी अपनी झूठी जिद्द छोड़ना अच्छा होता है,  कभी कभी अपने मन को मोड़ना अच्छा होता है,  हम अपना झूठा अहंकार छोड़ें, अपनी झूठी जिद्द छोड़ें,  हम सोचते हैं कि सब कुछ हमारे हिसाब से हो जायेगा,  लेकिन इस दुनियाँ में ऐसा कुछ होता नही है,  कभी कभी अपनी झूठी जिद्द छोड़ना,  सेहत के लिए अच्छा होता है  l हम क्या सोचते हैं और क्या हो जाता है,  हम क्या करना चाहते हैं और क्या हो जाता है,  हम कहाँ से शुरू करते हैं और कहाँ पहुँच जाते हैं,  जब तक जीवन को सुंदर बनाने की कोशिस नही होगी,  तब तक जीवन कैसे सुंदर बनेगा,  कभी कभी अपने मन को रोकना, अच्छा होता है  l जीवन में सब कुछ तो छूटता चला जा रहा है,  लेकिन हम सब चीजों को पकड़ कर रखना चाहते हैं,  दुनियाँ में कुछ भी तो हमारा नही है,  लेकिन हम हर किसी को अपना बनाकर रखना चाहते है,  कभी कभी मन को समझाना, सेहत के लिए अच्छा होता है  l कभी हम अपनी ही बातों में उलझ जाते हैं,  कभी हम औरों की बातों में आ जाते हैं,  कभी हम अपना फायदा करना चाहते हैं,  कभी हम अपना न...