Sometimes life seems burden

जब जिंदगी भार सी लगती है, 

जब जीवन में मुश्किल दिखती है, 

जब मन, हौसला नही पाता है, 

जब माथे पे पसीना आता है, 

फिर भी जिंदगी में आस सी दिखती है l


कुछ मन में आशाएँ है, 

कुछ आँखों में सपने है, 

दुख में भी जब सुख दिखता है, 

सुख में भी जब मन नही अटकता है, 

कभी जिंदगी ख्वाब सी दिखती है l


चलते जाना है समय के संग, 

आगे बढ़ते जाना है जीवन में, 

चाहे कितनी परेशानी हो, 

चाहे कितनी हैरानी हो, 

तो चलते जाना है जीवन में l







Comments

Popular posts from this blog

Why I am here