बेवजह ये दिल क्यों, उदास होता है

बेवजह ये दिल क्यों, उदास होता है, 
बेवजह ये मन क्यों, उदास होता है, 
क्यों होती है दिल में बेचैनी, 
क्यों होती है, मन में बेचैनी, 
बेवजह क्यों, दिल ये खोता है  l

जिंदगी में, कब आती है खुशियाँ, 
जिंदगी को, कब मिलती है खुशियाँ, 
मुस्कुराहटें क्यों, चेहरे से दूर चली जाती है, 
मुश्किलें क्यों, जीवन में चली आती है, 
किसलिए, मन चिंता में खोता है  l

क्यों नही हम, जीवन को जी पाते हैं, 
क्यों नही हम, हर पल खुश रह पाते हैं, 
किस कारण हम, मुश्किलों से हार जाते हैं, 
क्यों नही हम अपना, जीवन सँवार पाते हैं, 
किसलिए मन परेशान होता है  l

रब को याद करें तो ये जीवन बढ़िया है, 
किसी का भला करें तो जीवन बढ़िया है, 
छोड़ दें मन के सारे राग-द्वेष, 
भूल जाएँ, मन के सारे छल-कपट, 
सादगी में जीवन ये सुंदर होता है  l


Thank You. 

Comments