अपना मन खराब मत करो

जब आपकी मर्जी से नही कुछ होता है, 
जब सब कुछ औरों की मर्जी से होता है, 
आपकी नजर में कभी अच्छा भी होता है, 
आपकी नजर में जब अच्छा नही होता है, 
उसे देखकर, अपना मन खराब मत करो l

किसी काम में सहयोग करना अच्छा है, 
किसी काम को बिगाड़ना ठीक नही है, 
अपने सुझाव तभी किसी को दो, 
जब वे माने जाएँ, 
वरना कई बार चुप रहना ही बेहतर है, 
आपकी ईज्जत, आपके ही हाथों में है, 
अपने अच्छे स्वभाव को खराब मत करो  l

जो करता है उसे करने दो, 
जो होता है उसे होने दो, 
जीवन ये छोटा तो नही है, 
दुनियाँ ये छोटी तो नही है, 
यहाँ सब अपनी मर्जी के मालिक हैं, 
यहाँ सब अपने जीवन के मालिक है, 
किसी के बुरे व्यहवार को देखकर, 
अपना व्यहवार खराब मत करो  l



Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here