मेरा जीवन, किसी काम आ जाए

मेरा जीवन, किसी काम आ जाए, 
मेरा जीवन, किसी के काम आ जाए, 
बहुत जी लिया, खुदगर्जी में, 
बहुत रह लिया, बेसब्री में, 
मेरे मन को अब आराम मिल जाए  l

बहुत खोया, पहले ही दुनियाँ में, 
क्या पाया है, इस दुनियाँ से, 
कुछ उदासी, मन पे छाई है, 
कुछ उमन्गे, दिल पे छाई है, 
मेरे दिल को अब सुकून आ जाए  l

इस जिंदगी का, कुछ तो मकसद हो, 
मेरी चाहतों का कुछ तो मकसद हो, 
आँखों में सपने, जगते रहते हैं, 
यादों में अपने, आते रहते हैं, 
मेरी रूह को, राम मिल जाए  l


Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here