हवाओं में प्यार की खुशबू भर जाए

हवाओं में प्यार की खुशबू भर जाए, 
फिजाओं में प्यार के रंग भर जाए, 
खुशी से झूम उठे, तन और मन, 
हँसी से चहक उठे सारा चमन, 
जिंदगी प्यार के रंग में रंग जाए l

खुश रहने के बहाने, अब ढूँढ लिए जाएँ, 
प्यार के तराने, अब गुनगुनाते ही जाएँ, 
कोई तो अपना सा, जहान में दिख जाए, 
कोई तो साथी, राहों में मिल जाए, 
आँखों में प्यार का, नूर भर जाए  l

चलो जी लें, कुछ पल तो सुकून के, 
चलो चल पड़े, प्यार की तलाश में, 
छोड़कर भ्रम मन के अब सारे, 
चलो कर चलें, पूरा जिंदगी का ये सफर, 
कोई पछतावा, अब नही मन में रह जाए  l



Thank You. 

Comments