क्या करें, क्या ना करें

क्या करें, क्या ना करें, 
इस दुनियाँ में उलझन बड़ी, 
क्या कहे, क्या ना कहें, 
इस जीवन में उलझन बड़ी l

सोचते हैं जिंदगी ये, 
आसान बन जायेगी, 
चाहतें सब जिंदगी में, 
कैसे पूरी हो पाएगी l

मन भी है बेचैन सा जब, 
तन भी है परेशान सा, 
क्या सही है, क्या गलत है, 
पता चलना भी मुश्किल हुआ, 
इस जिंदगी का नही पता है, 
किस दिशा में चली जाती है,
रोशनी का पता नही,
किन राहों में खो जाती है l

मंजिलें बड़ी दूर रहती, 
कैसे वे मिल पायेगी, 
किस्तियाँ तूफ़ान में, 
फैंस जाती है जब कभी, 
मुश्किलों के दौर में, 
साहिल पर कैसे पहुँचा जाए l


Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here