Skip to main content

Posts

मन हरि सुमिरन में लग जाए

मन हरि सुमिरन में लग जाए,  मन हरि ध्यान में लग जाए,  मन बड़ा चंचल, बलवान बड़ा है,  मन को संभालना काम बड़ा है,  मन ने पाई सही दिशा तो,  जीवन सफल हो जाए  l ईश्वर की भक्ति में अतिआनंद,  वैरागी मन पावे परमानंद,  जैसा मन को ढालोगे,  वैसा मन बन जाएगा,  जैसा मन से अभ्यास करोगे,  वैसा ये जीवन बनता जायेगा,  छोड़ जगत के सारे झगड़े,  मन तु क्यु ना प्रभु को चाहे  l तेरी तो है बात अलग मन,  तू हरदम साथ में रहता है,  दुनियाँ की तू चिंता करता,  खुद की फिक्र नही करता है,  तू सब देखे, तू सब जाने,  तू सब समझे, सब पहचाने,  तेरी चाल समझनी मुश्किल,  तू क्यूँ ना हरि गुण गाए  l आजकल सब चला जा रहा है,  समय हाथों से फिसल रहा है,  भूला बैठा जो उस मालिक,  फिर क्या किया तूने दुनियाँ में,  जो मन रंग जाए हरिनाम में,  फिर जन्म सफल हो जाए  l Thank you. 

खुश रहना जिसने दुनियाँ में सीख लिया

खुश रहना जिसने,  दुनियाँ में सीख लिया,  उसने इस दुनियाँ में,  जीना सीख लिया,  चेहरे पर जब मुस्कुराहटें,  हमेशा बिखरती है,  उसके जीवन में,  खुशियाँ हमेशा विचरती है,  जिसने मन ही मन में,  हँसना सीख लिया,  उसने मन में,  सुंदरता भरना सीख लिया  l औरों की खुशी जब दिल को लगती प्यारी हो,  औरों की हँसी जब मन को लगती प्यारी हो,  औरों की खातिर,  जब कुछ कर देते हैं,  औरों के जीवन में,  जब खुशियाँ बिखेर देते हैं,  उन्होंने जीवन को,  सफल करना सीख लिया  l कष्ट आते हैं तो जीवन में,  मजबूत बनना सिखाते हैं,  अनुभव देते हैं ऐसा कि दुनियाँ में जीना सिखा देते हैं,  कोई नही दुनियाँ में ऐसा,  जिसके जीवन में  मुश्किलें आती नही,  हर बाधा को पार करके,  मंजिल पर पहुँच जाते हैं,  खुद पर, खुदा पर जिसने  विश्वास करना सीख लिया, उसने तो हर जंग को  जीतना सीख लिया  l चल पड़े कदम जो,  अच्छाई की तरफ ,  चल पड़े कदम जो,  सच्चाई की तरफ ,  मन ने जो कपट ल...

Happy Republic Day

  Thank you

चले आसमान की ओर

भूलकर सब गम जहान के,  चले आसमान की ओर,  सोच अगर ऊँची हो,  तो जीने में मजा है,  मन चिंताओं से  बाहर हो तो,  तो जीने का मजा है,  अनंत जहान है,  अनंत आसमान है,  चले अनंत की ओर  l कुछ तो नया हो जीवन में,  कुछ बात नई हो जीवन में,  कुछ आँखों मे सपने हो,  कुछ यादों के सपने हो,  मन हो जैसे पंख लगाए,  आजाद मन ये झूमता जाए,  बेफिक्री का जीवन हो,  छोड़े सारे झूठे भ्रम,  उम्मीदों की किरणों के सहारे,  चले मंजिलों की ओर  l सारे जहान को अपना समझे,  हर जीव से अपना रिश्ता समझे,  कोई नही बेगाना लागे,  जीवन ये खुशियों भरा लागे,  जीने की हो नई तमन्ना,  छोड़ दे मन की सब व्यथा,  देखें जग में अच्छा ही तो,  सोचें कुछ अच्छा ही तो,  दूर दूर तक जाएँ निगाहें,  देखे नही दोष किसी के,  जीवन बढ़े मुक्ति की ओर  l मन बन जाए आजाद कुछ,  अपनी मर्जी में जीना हो,  दिल में हो कुछ नई उमंगें,  दिल अलबेला रंगीला हो, ऐसी सोच बने कि जैसे,  दुनियाँ में सब कुछ ...

तेरा शुक्रिया, तेरा शुक्रिया

तेरी दया को भूलूँ मैं कैसे,  तेरी कृपा को भूलूँ मैं कैसे,  तूने हमेशा सहारा दिया है,  तूने हमेशा उजाला किया है,  तूने ये मेरा जीवन है बदला,  तूने मेरी किस्मत है बदली,  तेरा शुक्रिया, तेरा शुक्रिया  l सब दुनियाँ को बनानेवाले,  सबके अंदर समानेवाले,  सबको अपना समझनेवाले,  सब पर कृपा बरसानेवाले,  सुख वैभव सब देनेवाले,  कण कण में तुम ही समानेवाले,  समय सही तुम करनेवाले,  तेरा शुक्रिया, तेरा शुक्रिया  l जो तुम हो तो ये जग चलता है,  जो तुम हो तो ये जीवन चलता है,  जो तुम हो तो चिंता मिटती है,  जो तुम हो तो खुशियाँ मिलती है,  जल थल नभ में बसनेवाले,  सब लोकों में विचरनेवाले,  सब सृष्टि के मालिक भगवन,  तेरा शुक्रिया, तेरा शुक्रिया  l तू ही जीवन सबको देता,  तू ही तन मन धन सबको देता,  तू ही सबसे प्रीत है करता,  तू ही सबका ध्यान है रखता,  तेरे खेल निराले भगवन,  तेरे नियम गजब के भगवन,  जग में आनंद बरसानेवाले,  तेरा शुक्रिया, तेरा शुक्रिया  l Thank y...

रामजी की नगरी, प्यारी लागे आज

रामजी की नगरी, प्यारी लागे आज,  अयोध्या नगरी प्यारी लागे,  गली गली आज फूलों से सजी है,  हर घर में दीवाली मनी है,  रामजी आएँ है आज अपने घर में,  लौट के आए हैं सरयू के तट पर,  अयोध्या की हवाएँ मतवारी लागे आज l दीप जलाओ, मंगल गाओ,  घर को अपने फूलों से सजाओ,  खुशियों की घड़ियाँ आई है,  मन मन्दिर में अमन्गे छाई है,  राम भजन हर कोई गा रहा,  राम गुण हर कोई गा रहा,  राम जी यादें प्यारी लागे आज  l राम भजो रे, रामनाम जपो रे,  रामजी का महिमा, गान करो रे,  राम की प्रीत तो सारे जगत पर,  रामजी  से अब प्रीत करो रे,  राम गुण गावन की शुभ बेला,  राम के उत्सव में  शामिल होय लियो आज  l जगत के मालिक, जगत के स्वामी,  मर्यादा पुरुषोत्तम राम ब्रह्मांड के स्वामी,  अंतर्यामी प्रभु राम विश्व के पालक,  सब जीवों के मालिक, देवों के मालिक,  अनभिज्ञ नही कोई राम की शक्ति से,  देखे राम सब अंतर्यामी,  रामनाम से सराबोर जगत है,  रामजी की लीला प्यारी लागे आज  l Thank you....

राम से प्रीत कर प्यारे

राम से प्रीत कर प्यारे, ये जीवन संवर जायेगा, राम को याद कर प्यारे, ये जीवन बदल जायेगा, राम तो जगत के स्वामी,  राम तो अंतर्यामी,  राम तो जगत के पालक,  राम तो सबके हैं मालिक राम का नाम जपने से,  सारे दुख दूर होते हैं,  प्रभु को याद करने से,  जीव सब सुख से रहते हैं,  करें जो ध्यान ईश्वर का,  ये मन उज्ज्वल हो जायेगा  l प्रभु के चरण जो पकड़े हैं,  तो जीवन धन्य हो जाए, प्रभु की शरण जो होवें,  तो जिंदगी स्वर्ग बन जाए,  जिसे है सहारा राम का ,  उसे फिर और क्या चाहिए,  जिसे विश्वास राम पर,  उसकी सब फिक्र मिट जाए,  राम का नाम जहाज है,  जो भवसागर पार कराए,  प्रभु से प्रेम कर प्यारे,  ये जीवन धन्य हो जाए, प्रभु का नाम जप प्यारे,  कष्ट सब मिट जायेगा  l राम की शक्ति अपरंपार,  राम की भक्ति अपरंपार,  राम बोले कोई जो एक बार,  मिले उसे शक्ति बारम्बार,  राम तो प्राणों के आधार,  राम तो जीवन के आधार,  राम की महिमा जो गाए,  सुखी हो जाए घर संसार,  प्रभु का वास है दिल ...

ये जिंदगी है किसी के वास्ते

   ये जिंदगी है किसी के वास्ते,  ये जिंदगी है औरों के वास्ते,  दुनियाँ के काम सब करते हैं,  औरों के भले की खातिर ही,  दुनियाँ के काम सब चलते हैं,  औरों की खुशी की खातिर ही,  सूरज जैसे गर्मी देता,  सारे जग को उजियारा करता,  चन्दा जैसे शीतलता देता,  रात में उजाला भरता,  ये जिंदगी है, औरों की ख़ुशी के वास्ते  l वृक्ष फल, फूल, छाया देते हैं,  सब न्यौछावर् कर देते हैं,  ऐसे ही ये जीवन चलता,  औरों के काम जो आता है,  अपने लिए यहाँ कौन है जीता,  सब औरों की खातिर जीते हैं,  दुनियाँ में सब जी लेते हैं,  सब अपनी जिंदगी जी लेते हैं, थोड़े गम हैं, थोड़ी खुशी है,  थोड़ी मुस्कुराहटें, थोड़ी हँसी है,  पर मुश्किल है, इस जिंदगी के रास्ते  l कुछ तो है ये अपनी जिंदगी,  कुछ है ये औरों की जिंदगी,  कभी जीये अपने लिए,  कभी जीये औरों की खातिर,  दुनियाँ में सब काम हैं करते,  कुछ अपने लिए,  कुछ औरों की खातिर,  कभी खुश होकर,  कुछ दुखी होकर,  कभी अपनी मर्जी ...

जब तक जीवन, तब तक आशा

जब तक जीवन, तब तक आशा,  जब तक साँसें, तब तक अभिलाषा,  दुनियाँ कितनी बदल गई है,  जिंदगी कितनी बदल गई है,  कुछ अच्छा जीवन में हो रहा,  कुछ बदलाव जीवन में हो रहा,  जीवन सुंदर, जब मन में आशा  l जीने का जब सहारा दिखता, जीवन फिर ये प्यारा लागे,  तन में खुशियाँ, मन में खुशियाँ,  जब कोई आँखों का तारा लागे,  चेहरों पर मुस्कुराहट खिलती,  दिल में प्यार की शहनाई बजती,  अच्छा ही फिर अनुभव होता,  यादों का मन में जो झोंका आवे,  खुद अच्छे तो फिर जग अच्छा,  बोले फिर तो प्यार की भाषा  l जिसके लिए जितना कर सकते,  उसके लिए उतना कर देते,  दुनियाँ में जो जितना साथ निभाता,  उसका शुकिर्या करते रहते,  कौन किसका मीत यहाँ पर,  लोग फिर से अजनबी क्यूँ बन जाते हैं,  साथ अगर साथी हो संग में,  फिर तो रास्ते छोटे हो जाते हैं,  जिंदगी के इस आलम में,  होता है कोई ना कोई तमाशा  l नई उम्मीदें है, नई नई सी राहें है,  नई मंजिल है, नए नए से ख्वाब है,  नई महफ़िल है, नई नई सी बात है,...

जिंदगी को जी भर के जीयो

जिंदगी को जी भर के जीयो,  जिंदगी में खुशियाँ भरते रहो,  जीवन के पल बेशकीमती,  जिंदगी से प्यार करते रहो,  जिंदगी का कोई भरोशा नही है,  ये कब साथ छोड़ जाए,  जितने पल हैं मिलते जिंदगी के,  उन पलों को यादगार बनाते रहो  l जिंदगी से कोई मंजिल दूर नही,  ना जाने कहाँ, कब मिल जाए,  खुशकिस्मत है हर शख्श यहाँ,  जिसने पाया है नवजीवन यहाँ,  जब तक मिली है ये जिंदगी,  जिंदगी को खुशी से जीते रहो l इस जिंदगी के हैं अहसान बड़े,  जो अपने यहाँ बन जाते हैं,  इस जिंदगी के कद्रदान बड़े,  जो दोस्त यहाँ बन जाते हैं,  छोड़कर सब फिक्र दुनियाँ के,  मंजिल की तरफ बढ़ते जाएँ,  प्यार भरी ये जिंदगी है,  इस जिंदगी में कटुता मत भरो l कुछ खोना यहाँ कुछ पाना है,  फिर काहे को पछताना है,  कुछ आज मिला, कुछ कल मिला,  पास में साँसों का खजाना है,  ख्वाबोंभरी इस जिंदगी में,  जो चाहे करते जाएँ,  इस जीवन को आसान बनाओ,  यहाँ से कुछ लेकर नही जाना है, अहंकार से नही चलता जीवन, इस दुनियाँ में समदृष्टि रख...

कभी कभी जिंदगी

कभी कभी जिंदगी, बेवजह परेशान हुआ करती है कभी अपने दुख से,  कभी औरों की खुशी से,  हैरान हुआ करती है,  वक्त सुख का आता है तो,  कभी दुख का भी आ जाता है,  जिंदगी कभी खुद से, कभी औरों से,  नाराज हुआ करती है  l चल पड़े कदम अगर तो फिर मुश्किलों से क्या घबराना है,  जिंदगी चाहे खामोश रहे,  फिर भी हर हाल में मुस्कुराना है,  कौन क्या कहता है,  इस बात की फिक्र मत करिये,  आपका दिल क्या कहता है,  इस बात पर जरा गौर करिये,  जिंदगी खुशहाल रहे तो,  किस्मत भी पलटती है  l दुखी रहने से, किसी को,  हासिल कुछ, नही होता है,  फिक्र करने से, किसी का भला नही कुछ होता है,  जिसने इस दुनियाँ में,  खुश रहना सीख लिया,  जिसने अपनेआप को  खुश रखना सीख लिया,  फिर उसको दुनियाँ ये जन्नत दिखती है,  इस पल को,  जो नही जीया तो,  जिंदगी फिर तो खाक हुआ करती है l सुकून नही जो मन में तो,  फिर जीने में क्या खुशी है,  प्यार नही जो दिल में तो,  फिर होठों पे  कहाँ मुस्कुराहट है,  किसी...